फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.30 lakh IIT coaching fee embezzled, four including coaching director sued

Prayagraj : आईआईटी कोचिंग की 1.30 लाख हड़पी फीस, कोचिंग संचालक समेत चार पर मुकदमा

Sun, 10 Mar 2024 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 04:40 PM IST
सार

फैजाबाद निवासी प्रमोद कुमार पाठक के मुताबिक, बेटे प्रणव का दाखिला रेजोनेंस एडवेंचर आईआईटी कोचिंग सेंटर में 2019-20 के जून सत्र में कराया था। तय 1.10 लाख रुपये फीस भी जमा की थी। जून सत्र खत्म होने के दो महीने पहले कोचिंग ने बेटे को बताया कि सत्र 2020-21 में संस्था एक विजेता कोर्स शुरू करेगी।

विज्ञापन
1.30 lakh IIT coaching fee embezzled, four including coaching director sued
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताशकंद मार्ग स्थित रिजोनेंस एडवेंचर आईआईटी कोचिंग सेंटर के खिलाफ फैजाबाद निवासी एक छात्र के पिता ने 1.30 लाख रुपये हड़पने का सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखाया है। पिता का आरोप है कि फीस लेने के बावजूद कोचिंग नहीं दी गई। पैसे लौटाने के लिए कहा तो कोचिंग स्टॉफ ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

फैजाबाद निवासी प्रमोद कुमार पाठक के मुताबिक, बेटे प्रणव का दाखिला रेजोनेंस एडवेंचर आईआईटी कोचिंग सेंटर में 2019-20 के जून सत्र में कराया था। तय 1.10 लाख रुपये फीस भी जमा की थी। जून सत्र खत्म होने के दो महीने पहले कोचिंग ने बेटे को बताया कि सत्र 2020-21 में संस्था एक विजेता कोर्स शुरू करेगी। इसके लिए जनवरी 2020 तक फीस जमा करने वालों को 20 हजार रुपये की छूट मिलेगी।

विज्ञापन

बेटे के कहने पर उन्होंने 14 जनवरी 2020 को 1.30 लाख रुपये कोचिंग में जमा कर दिए। फिर, कोरोना महामारी की वजह से ऑफलाइन क्लासेस बंद हो गईं। इससे 2019-20 वाला कोर्स ही पूरा नहीं हो सका। विजेता कोर्स तो चालू ही नहीं हो सका। जब कोचिंग संस्थापक आरके वर्मा से इसके लिए जमा कराए 1.30 लाख रुपये लौटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसका विरोध करने पर कोचिंग कर्मचारी संजय सिंह, हर्ष त्रिपाठी और कीर्ति सोनकर ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पिता ने चारों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव का कहना है कि कोचिंग संचालक को बुलाकर फीस लौटाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि पैसा कोचिंग के हेडऑफिस दिल्ली में जमा है। वह इसे नहीं लौटा सकते। फिलहाल, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed