{"_id":"66006099c7496e6a6b0f7c89","slug":"youth-dies-after-falling-on-road-due-to-bike-slipping-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100776-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पर फिसली बाइक, युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पर फिसली बाइक, युवक की हुई मौत
Sun, 24 Mar 2024 10:49 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:49 PM IST
सार
युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पनेठी के निकट दुर्गा माता मंदिर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे पीछे बैठे विनोद उछलकर दूर गिरे और घायल हो गए। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विस्तार
23 मार्च की शाम करीब चार बजे अलहदादपुर गांव के निकट एक बाइक सड़क पर फिसलते हुए पलट गई। इससे बाइक चला रहा युवक सिर के बल सड़क पर गिरने के साथ ही बाइक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हुआ है।
विज्ञापन
भोजपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र सूरजपाल सिंह शाम करीब चार बजे पनेठी से अपने दोस्त विनोद के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पनेठी के निकट दुर्गा माता मंदिर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई। इससे पीछे बैठे विनोद उछलकर दूर गिरे और घायल हो गए। वहीं सड़क पर फिसलते हुए बाइक के नीचे ही दब गए। राहगीर और घायल दोस्त जब तक उनके पास पहुंचे मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गांव निवासी जीवन सिंह ने बताया कि सोनू अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। कुछ समय पहले पत्नी का निधन हो गया था। दो बेटे और एक बेटी है। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन