{"_id":"65625267587ab08d410b3beb","slug":"youth-dies-after-bike-collides-with-culvert-aligarh-news-c-116-1-sali1010-792-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत
Sun, 26 Nov 2023 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:30 AM IST
सार
हाथरस रोड स्थित गांव हरिरामपुर निवासी दिनेश हलवाई का काम करता है। 24 नवंबर की देर शाम वह काम कर बाइक से गांव लौट रहा था। अलीगढ़ मार्ग पर उसकी बाइक सामने से किसी वाहन की तेज रोशनी से आंखों में चौंधियाने से अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से जाकर टकराई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दिनेश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी एक युवक की बाइक नहर की पुलिया से टकरा गई। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित गांव हरिरामपुर निवासी दिनेश (35) पुत्र डोरीलाल हलवाई का काम करता है। 24 नवंबर की देर शाम वह काम कर बाइक से गांव लौट रहा था। अलीगढ़ मार्ग पर उसकी बाइक सामने से किसी वाहन की तेज रोशनी से आंखों में चौंधियाने से अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से जाकर टकराई।
हादसे में घायल युवक को हॉस्पिटल लेकर गए वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ममता, बेटे विशेष व मयंक व बेटी अनुष्का को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन