{"_id":"667dfa53f6f2f1c84f090469","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-after-argument-at-home-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100526-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम
Fri, 28 Jun 2024 05:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:18 AM IST
सार
किसी बात को लेकर युवक की घर में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर लगभग दो बजे के करीब वह घर से निकल आया और खेत की मेड़ पर लगे शीशम के पेड़ में गमछा बांधकर झूल गया।
विज्ञापन
मृतक जीतू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
घर में कहासुनी होने से नाराज गांव खुटैना के एक युवक ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जीतू (22) पुत्र मुनेश निवासी खुटैना थाना गौधा की 27 जून को किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर लगभग दो बजे के करीब वह घर से निकल आया और प्रेमदत्त गौड़ पुत्र डम्बर सिंह गौड़ निवासी तेजपुर के खेत की मेड़ पर लगे शीशम के पेड़ में गमछा बांधकर झूल गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शाम चार बजे किसी ने सूचना दी कि जीतू का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना पर कस्बा प्रभारी जवां अमित कुमार मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतरवाया। बताया जाता है कि मुनेश कुमार के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जीतू दूसरे नंबर का था। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन