फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Younger son taken out of house after grabbing property

संपत्ति हड़पकर छोटे बेटे ने घर से निकाला, अब रोटी के भी लाले

Sat, 06 Feb 2021 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Younger son taken out of house after grabbing property
बुजुर्ग मकबूल - फोटो : HARDUAGANJ
गांव सपेरा भानपुर निवासी एक बुजुर्ग के साथ रहने वाले सबसे छोटे बेटे ने पहले खेत बिकवाकर रुपये ऐंठ लिए और सऊदी अरब चला गया। तीन साल बाद लौटा तो बची हुई संपत्ति बेचने के बाद पिता को घर से निकाल दिया। उधर छोटे बेटे पर मेहरबानी से नाराज अन्य चार बेटों ने भी पिता से मुंह मोड़ लिया। घर छूटने के साथ ही 80 वर्षीय बुजुर्ग के सामने रोटी के लाले पड़ रहे हैं। उन्होंने न्यायालय की शरण लेकर छोटे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

80 वर्षीय मकबूल खान के अनुसार उनके चार बड़े बेटे अपने-अपने मकानों में अलग रहते हैं। सबसे छोटा बेटा आलम उनके साथ रहता था। कई साल पहले आलम ने सरकारी नौकरी लगने का झांसा देकर उनकी 6 बीघे जमीन यह कहकर बिकवा दी कि नौकरी लगने पर रुपये लौटा देगा। इसके बाद आलम सऊदी अरब चला गया। तीन साल बाद सऊदी अरब से लौटने पर उन्होंने आलम से रुपये मांगे तो उसने मारपीट कर भैंस, पड्डे, इंजन ट्राली आदि बेचकर रुपये अपने पास रख लिए। मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं सारी संपत्ति आलम को देने से नाराज अन्य चारों बेटों ने मकबूल खान से मुंह मोड़ लिया। पुलिस ने उनकी फरियाद नहीं सुनी तो मकबूल खान ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आलम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed