फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man returned after namaz stabbed to death

Aligarh: नमाज पढ़कर लौटे युवक की चाकू से वार कर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा, मुख्य आरोपी हिरासत में

Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
सार

ईद से पहले रमजान में हुई इस घटना के बाद परिजन गुस्से में बिफर गए। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की और बातचीत करने व फोटो वीडियो बनाने पर मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। एक युवक का तो मोबाइल तक छीन लिया गया।

विज्ञापन
young man returned after namaz stabbed to death
युवक की हत्या के बाद मेडिकल में विलाप करते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के निशात बाग इलाके में 16 मार्च देर शाम मुसाहिद (18) की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या के मूल में इलाके के ही युवक से टशनबाजी में एक माह पुराने विवाद में एक थप्पड़ का बदला लेना उजागर हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार निशात बाग से सटे मोहल्ला बारहखंभा के किसान मुराद के दो बेटों में छोटा मुसाहिद मुंबई में बिजली फिटिंग का काम बड़े भाई के साथ करता था। अब ईद मनाने के लिए वह दोनों भाई रविवार को ही घर आए थे। परिवार का आरोप है कि सोमवार शाम मुसाहिद अपने दो अन्य साथियों अनस व अमन के साथ निशात बाग की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। वहां से आते समय निशात बाग के शहबाज व भूरा खड़े थे। उनसे किसी बात पर विवाद हुआ। 
विज्ञापन


तभी विवाद के बीच शहबाज ने मोमोज की ढकेल पर रखा चाकू उठाकर मुसाहिद की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे घायल होकर वह वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। आनन-फानन सूचना पर परिजन पहुंच गए। घायल मुसाहिद को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। खबर पर सीओ तृतीय सर्वम सिंह व इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। इसी बीच चाकू लगने से अत्यधिक रक्तस्राव व गहरे घाव के चलते मुसाहिद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कुछ देर हंगामा कर दिया, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह शांत किया। पुलिस ने शहबाज को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार शहबाज ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकारा है कि टशनबाजी में एक माह पहले उसका मुसाहिद से विवाद हुआ था। उस विवाद में मुसाहिद ने उसे थप्पड़ मार दिया था। अब वह अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे फिर पीटने के इरादे से एकत्रित हुआ। उसने अपने बचाव में चाकू से वार कर दिया। अगर वह ऐसा न करता तो वह उसे मार सकते थे। पुलिस अनस, अमन व भूरा को भी तलाश रही है।

युवकों के आपसी विवाद में चाकू से वार कर हत्या की गई है। एक आरोपी हिरासत में है। पूछताछ की जा रही है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


ईद से पहले घटना पर बिफरे परिजनों ने की अभद्रता
ईद से पहले रमजान में हुई इस घटना के बाद परिजन गुस्से में बिफर गए। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की और बातचीत करने व फोटो वीडियो बनाने पर मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। एक युवक का तो मोबाइल तक छीन लिया गया। बाद में किसी तरह परिजन शांत हुए। मगर बहुत ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे थे। दोनों की मां व अन्य परिजनों का हाल बेहाल था। पुलिस पूछताछ के आधार पर तहरीर लेने का प्रयास कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed