{"_id":"660da62151f37dd23e02f204","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-in-laws-house-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100445-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुराल में युवक ने फंदे पर लटककर जान दी, अनबन के चलते मायके में रह रही है पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुराल में युवक ने फंदे पर लटककर जान दी, अनबन के चलते मायके में रह रही है पत्नी
Thu, 04 Apr 2024 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:25 AM IST
सार
युवक दो दिन पहले ही अपनी ससुराल नगला बंजारा पहुंचे थे। ससुराल वालों के अनुसार दो दिन से वह घर पर खुशी पूर्वक रह रहे थे। सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए खेतों की ओर गए। कुछ समय बाद ग्रामीणों के जरिये खबर मिली कि एक पेड़ पर फंदे से अशोक का शव लटक रहा है।
विज्ञापन
मृतक अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव नगला बंजारा में अपनी ससुराल आए युवक ने 3 अप्रैल की सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चंडौस के गौमत निवासी अशोक कुमार पुत्र कालीचरन दो दिन पहले ही अपनी ससुराल नगला बंजारा पहुंचे थे। ससुराल वालों के अनुसार दो दिन से वह घर पर खुशी पूर्वक रह रहे थे। 3 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए खेतों की ओर गए। कुछ समय बाद ग्रामीणों के जरिये खबर मिली कि एक पेड़ पर फंदे से अशोक का शव लटक रहा है।
विज्ञापन
ससुराल वालों के अनुसार चार साल पहले ही शादी हुई थी। पति ने अनबन के चलते कुछ माह से तीनों बच्चों के साथ बेटी मायके में रह रही थी। अशोक की मौत से पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन