{"_id":"6a378514591a35bbad0b2d02","slug":"yoga-practice-on-12th-yoga-day-at-aligarh-police-line-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yoga Day 2026: अलीगढ़ पुलिस लाइन में 12वें योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day 2026: अलीगढ़ पुलिस लाइन में 12वें योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
Sun, 21 Jun 2026 12:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:01 PM IST
सार
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलीगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने योगाभ्यास किया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम शामिल थे। ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस लाइन में योगाभ्यास
- फोटो : अलीगढ़ पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नवीन पुलिस लाइन छेरत में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ। इसमें डीआईजी प्रभाकर चौधरी और एसएसपी नीरज जादौन ने भाग लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम शामिल थे। ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' के बारे में बताया। उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज जादौन ने समस्त पुलिसकर्मियों से शारीरिक सुदृढ़ता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी योग को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के समापन पर योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन