{"_id":"62b21ba7a92cac651d2ac365","slug":"yog-diwas-aligarh-news-ali294411187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुलोम-विलोम, कपालभाति, स्वस्थ जीवन के हैं साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुलोम-विलोम, कपालभाति, स्वस्थ जीवन के हैं साथी
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सि?
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह, उमंग के साथ सभी ने योग करके शरीर को निरोगी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, संदेश दिया कि अनुलोम, कपालभाति जैसे योगासन ही स्वस्थ जीवन के साथी हैं। मंगलवार सुबह मुख्य कार्यक्रम महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, डीएम, सीडीओ, नगर आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। इसके अलावा, राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय (आरएमपीयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), स्कूल-कॉलेजों, पार्कों व घरों में लोगों ने योग किया।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद योग प्रशिक्षक ज्योति राघव, प्रशांत, सतेंद्र, ललिता, शिवा पाठक, पंडित दीनदयाल धाम से प्रसाद पांडेय, केशव कुमार, देवेश कुमार, आशीष वर्मा व सचिन कुमार ने सामूहिक प्रार्थना की। योगाचार्यों ने योगाभ्यास कराया।
इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि योग मानवता के लिए वरदान है। उन्होंने दावा किया कि जिले में 11 लाख लोगों ने योग किया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जो लोग योग नहीं करते हैं, वह आज से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि योग कसरत के रूप में बेहतरीन क्रिया है। एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को योग की संस्कारशाला में संस्कारित किया जाए तो उनकी बढ़ती उम्र के अनुसार होने वाले हार्मोनल परिवर्तन को संतुलित किया जा सकता है। वहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने योग क्रिया की मन मोहक प्रस्तुति दी। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ऋचा माहेश्वरी, नीतिका वार्ष्णेय, श्वेता शर्मा, चार्ली, पूजा सिंह ने रंगोली बनाई। संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
स्टेडियम में नहीं जुट पाई भीड़
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले वर्षों की अपेक्षा भीड़ नहीं जुट पाई। हालांकि, कई दिनों से जिला प्रशासन की तरफ से योग में भीड़ जुटाने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तैयारियों के मुताबिक, भीड़ कम रही। इसमें ज्यादातर सरकारी कर्मचारी ही शामिल रहे। पिछले वर्षों में योग शिविर के लिए पंजीकरण कराने के लिए लोगों की भीड़ जुट जाती थी। इस बार आमजन के बजाय सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की भीड़ रही। वहीं, योग शिविर में काले कपड़े पहनकर आए युवकों को पुलिस कर्मियों ने बाहर ही रोक लिया था।