फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women ahead in the great festival of democracy

अलीगढ़ः लोकतंत्र के महापर्व में महिलाएं आगे

Wed, 12 Jan 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women ahead in the great festival of democracy
विधान सभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले भले ही कम हो, लेकिन मतदान में महिलाएं काफी आगे हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में यह अंतर साफ दिखा था। ऐसे में अब निर्वाचन कार्यालय उन बूथों को चिह्नित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्ययोजना बना रहा है, जहां पिछले चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। साथ ही पुरुष मतदाताओं को बूथों पर लाने के लिए मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 और लोकसभा चुनाव 2019 में महिलाएं वोट देने में आगे रही हैं। सातों विधानसभा क्षेत्रों में महिला व पुरुष मतदाताओं के बीच मतदान प्रतिशत का अंतर सात से लेकर 16 प्रतिशत तक रहा है। जिले में इस बार कुल 27.64 लाख मतदाता सात विधायकों का चुनाव करेंगे। इनमें 14.72 लाख पुरुष व 12.91 लाख महिला व 171 अन्य मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 1.99 लाख मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सात विधानसभा सीटों (खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास) में 25.65 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 13.76 लाख पुरुष व 11.89 लाख महिला मतदाता शामिल थीं। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 27.64 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक कोल विधानसभा में 4.04 लाख मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता 3.79 लाख बरौली विधानसभा क्षेत्र में हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कुल 1.40 लाख नए वोट बढ़े हैं। पहली बार अभियान में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने वोट बनवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
खैर 215685 187808 22 403515
बरौली 201377 177786 41 379204
अतरौली 214714 186792 10 401516
छर्रा 206187 180580 24 386791
कोल 214345 190365 27 404737
शहर 201319 185167 33 395519
इगलास 210206 183432 14 393652
दिव्यांग व बुजुर्गों को घर से वोट डालने का मौका
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार नई पहल की है। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। करीब 80 हजार मतदाता घर बैठे ही पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। इस बार कुल 1.40 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। इनमें से 40 हजार मतदाता 18 से 19 साल के बीच के हैं। इन्हें पहली बार वोट डालने का मौका मिलेगा। 20 हजार लोगों के नाम इस बार मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed