{"_id":"59a4800e4f1c1be2018b4607","slug":"woman-s-foot-trapped-in-a-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया में फंसा महिला का पैर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया में फंसा महिला का पैर
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
मंजू बंसल का पैर फंसने के बाद पटिया को हटाती जेसीबी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने सोमवार की देर शाम एक अधिवक्ता की मां का पैर पुलिया की पटिया के बीच दरार में फंस गया, जिससे उसकी जान पर बन गई। महिला बेहोश हो गई और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पटिया को उठाने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ गई। जिसके बाद पटिया को काटा गया और महिला के पैर को निकाला गया। महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद देर रात महिला को घर भेज दिया गया।
नाले और नालियों पर बनी पुलिया के बीच का गैप खतरनाक भी हो सकता है। सोमवार को सासनी गेट आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता दीपक बंसल की मां मंजू बंसल अपनी बहू के साथ बाजार से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान उनका पैर सासनी गेट स्थित पुलिस में बने गैप में चला गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए और पैर निकालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
इस दौरान कुछ लोगों ने गैप में लकड़ी का पिलर डालकर गैप को और बढ़ाने की कोशिश की जिससे पैर निकल सके, लेकिन स्लैब आरसीसी की थी, सभी कोशिशें बेकर साबित हुईं। बाद में नगर निगम को सूचित किया गया और जेसीबी मशीन मंगाई गई।
विज्ञापन
जेसीबी मशीन ने आरसीसी की स्लैब काटकर महिला के पैर को बाहर निकला बाद में पैर में मामूली फ्रैक्चर पाया गया, जिसके लिए नर्सिंग होम ले जाया गया। घटना के बाद महिला बेहद असहज स्थिति में है। इस दौरान वहां काफी देर तक मजमा लगा रहा।
अलीगढ़। गांधी आई हास्पिटल तिराहे पर समद रोड के प्रवेश प्वाइंट पर ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां पर पुलिया का पत्थर बाहर निकाल कर रखा हुआ है। उसमें लोहे की सरिया आदि निकले हुए है। यहां पर आए दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं और राहगीर घायल होते हैं। लेकिन अभी तक यहां पर स्थिति में कई सुधार नहीं है।
कभी कभी पुलिया पर दो स्लैबों के बीच का गैप वाहनों के गुजरने आदि से हुए क्षरण के चलते बढ़ जाता है, जिसके चलते गैप बढ़ जाता है। ऐसी सभी पुलिया चिह्नित की जाएंगी और उनकी मरम्मत कर दी जाएगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त