फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman kidnapped for not picking up phone, thrown half dead

Aligarh News: फोन नहीं उठाने पर महिला को अगवा किया, अधमरा कर फेंका, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस दे रही दबिश

Sun, 30 Mar 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 01:25 AM IST
सार

परिजनों कहना है कि करीब आठ माह पहले याकेश का मीना के भाई के साथ भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने में कार्रवाई की थी। एक महीने पहले एसएसपी से भी आरोपी की शिकायत की गई थी। उस समय उसने मीना को जेठानी पूजा को धमकी दी थी कि उसे मेरे साथ भेज दो और वह अपने साथ उसे रखेगा।

विज्ञापन
Woman kidnapped for not picking up phone, thrown half dead
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना दादों के गांव लहरा सलेमपुर में 28 मार्च रात करीब एक बजे फोन नहीं उठाने पर एक युवक अपने दो साथियों के साथ एक महिला मीना को अगवा कर ले गया। विरोध करने पर परिवार की महिलाओं को भी पीटा और तमंचे से फायर किया। 29 मार्च सुबह महिला बेहोशी की हालत में मिली, उसे बुरी तरह से पीटा गया था। पुलिस प्रेम संबंधों में घटना होने की बात कर रही है। महिला उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मीना के पति गांव लहरा निवासी सुरेंद्र साल 2018 में बीमारी से मौत हो गई थी। सुरेंद्र के भाई सुंदर सिंह ने बताया कि उनके भाई की मौत के बाद गांव नगला जीवाराम निवासी छोटे उर्फ याकेश मीना के संपर्क में आया और उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। परिवार के लोग याकेश के मीना से बात करने का विरोध करते थे और वह भी अब उससे बात नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन


फोन नहीं उठाने पर याकेश अपने साथी छोटे बिट्टू निवासी हारनपुर, राजू निवासी हरनौट भोजपुर के साथ 28 मार्च एक बजे घर पहुंचा और मीना को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर घर में मौजूद सुंदर की पत्नी पूजा, मीना, मां और इस्माइलपुर सोरों कासगंज निवासी सास कुसमा देवी के साथ मारपीट की। सुंदर ने इन्हें बचाने की कोशिश की तो उसपर फायर कर दिया और मीना को तमंचे के जोर पर बाइक पर बैठाकर ले गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सुंदर ने ढाई लाख रुपये और जेवर लूटकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। 29 मार्च सुबह करीब नौ बजे मीना थाना पाली मुकीमपुर के गांव नगला अहेरिया के पास सड़क पर अचेत हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर बदलवाकर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है।

परिजनों कहना है कि करीब आठ माह पहले याकेश का मीना के भाई के साथ भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने में कार्रवाई की थी। एक महीने पहले एसएसपी से भी आरोपी की शिकायत की गई थी। उस समय उसने मीना को जेठानी पूजा को धमकी दी थी कि उसे मेरे साथ भेज दो और वह अपने साथ उसे रखेगा। सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed