{"_id":"62591acf1c6b8829ea1c9d8c","slug":"woman-going-to-aligarh-from-delhi-sexually-assaulted-by-three-in-auto-then-looted-accused-ran-away-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: ऑटो से गांव जा रही महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर लूटपाट कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: ऑटो से गांव जा रही महिला से तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर लूटपाट कर हुए फरार
Fri, 15 Apr 2022 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 PM IST
सार
वारदात के बाद महिला ने पुलिस को खबर दी तो सीओ सहित इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीओ बरला सुमन कनौजिया के अनुसार वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली से चलकर अकराबाद जा रही ऑटो सवार महिला से कुछ बदमाशों ने गैंगरेप और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। रात में हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मुकदमा दर्ज कर ऑटो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ बरला की अगुवाई में पुलिस की कई टीमें आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं।
मूल रूप से अकराबाद क्षेत्र की महिला परिवार सहित दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहती है। रात वह अपने गांव आने के लिए दिल्ली से अलीगढ़ बस से पहुंची। यहां गांधीपार्क बस स्टैंड पर रोडवेज बस से उतरने के बाद महिला रात करीब 10:00 बजे एक ऑटो में सवार होकर गांव के लिए निकली।
जैसे ही जीटी रोड स्थित नानऊ पुल पर ऑटो पहुंचा तो उसमें सवार चालक व दो अन्य युवकों ने महिला संग सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल व पर्स में रखे बीस हजार रुपये भी लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद महिला ने पुलिस को खबर दी तो सीओ सहित इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीओ बरला सुमन कनौजिया के अनुसार वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ में बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ चेहरे चिह्नित हुए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि शाम तक कोई सफलता हाथ लगेगी।