{"_id":"67a3a65425330eb8790e9204","slug":"woman-dies-after-consuming-toxic-substance-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप,पति-ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का आरोप,पति-ससुर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 05 Feb 2025 11:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:26 PM IST
सार
सीओ ने बताया कि पिंकी के पिता जुगल किशोर की तहरीर पर पति व ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अतरौली के गांव पैंडरा में एक महिला की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पैंडरा निवासी सुदेश कुमार की शादी दो साल पहले कासगंज के थाना सहावर के गांव नगला भीमसेन निवासी पिंकी (24) के साथ हुई थी। 5 फरवरी को पिंकी की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंच गए। उन्होंने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। सीओ सर्जना सिंह थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि पिंकी के पिता जुगल किशोर की तहरीर पर पति व ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन