{"_id":"5d5708868ebc3e898148bbd1","slug":"woman-consumed-poison-in-death-death-aligarh-news-ali211074065","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में महिला ने खाया विषाक्त, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में महिला ने खाया विषाक्त, मौत
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट इलाके के ख्वाजा नगर की एक महिला ने पति की जुए और शराब की लत से तंग आकर विषाक्त खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में विषाक्त खाने की पुष्टि हुई है। इधर, महिला के मायके वाले भी आ गए। हालांकि उन्होंने दमाद के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर इंकार कर दिया।
देहली गेट के ख्वाजा चौक निवासी कदीर कुरैशी का करीब 12 वर्ष पहले उजाम (32) के साथ निकाह हुआ था। निकाह के बाद से उजमा का पति शराब और जुए की लत में पड़ गया। मजदूरी से होने वाली कर्माई को उसी में उड़ा देता था।
विज्ञापन
इधर, महिला को निकाह के बाद तीन बच्चे हुए। उजमा ने बच्चों का हवाला देकर पति से कई बार जुए और शराब की लत छोड़ने की गुहार लगाई। मगर, पति को यह बात नागवार गुजरती। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार इसी विवाद के चलते उजमा ने विषाक्त खा लिया।
परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उजमा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के मायके वालों सहित अन्य रिश्तेदार आ गए थे। हालांकि मायके वालों ने कदीर के खिलाफ कोई तहरीर देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर, महिला की मौत से उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।