{"_id":"65ecb42deb3f9870060b3314","slug":"woman-cheated-of-rs-25000-due-to-greed-for-iphone-aligarh-news-c-112-1-sali1002-100706-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला से ठगे 25 हजार रुपये, आईफोन लॉटरी में मिलने का दिया था लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला से ठगे 25 हजार रुपये, आईफोन लॉटरी में मिलने का दिया था लालच
Sun, 10 Mar 2024 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:40 AM IST
सार
गांव नगला बादशाह निवासी महिला के पास दो दिन पूर्व एक फोन आया। जिसमें आईफोन लॉटरी में मिलने की बात कही गई। इसके लिए दस हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। 9 मार्च को पांच हजार रुपये और डलवा लिए।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : istock
विस्तार
थाना कोतवाली छर्रा के नगला बादशाह निवासी एक महिला से साइबर ठगों ने आईफोन का लालच देकर 25 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने थाना कोतवाली छर्रा में शिकायत की है।
विज्ञापन
गांव नगला बादशाह निवासी अमीर बानो पत्नी आबिद ने बताया कि दो दिन पूर्व एक फोन आया। जिसमें आईफोन लॉटरी में मिलने की बात कही गई। इसके लिए दस हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। 8 मार्च को दोबारा दस हजार रुपये के लिए कॉल आया। मना करने पर ठगों ने सीबीआई व पुलिस से उठवाने की धमकी देते हुए 8 व 9 मार्च को दस हजार व पांच हजार रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन