फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bappa's chants echoed during the Ganesh festival

Aligarh News: गणेश महोत्सव में बप्पा के जयकारों की रही गूंज

Sat, 19 Sep 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bappa's chants echoed during the Ganesh festival
टीकाराम मंदिर में भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : samvad
गणेश महोत्सव के तहत शहर से लेकर देहात तक गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में श्री गणेश संस्कार एवं सामाजिक संस्था की ओर से एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम भजन संध्या हुई। ग्वालियर के मनोज शर्मा रसिक पागल ने भजन सुनाए। मुख्य यजमान नरेंद्र सागवान रहे।
विज्ञापन



अखलेश्वर मंदिर रघुवीरपुरी में वृंदावन से आईं साध्वी वृंदा किशोरी ने भजन संध्या में भक्ति रस की धारा बहाई। श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से भजन संध्या हुई।
विज्ञापन



बरेली के भजन गायक डीके राजा ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्राचीन सिद्धपीठ गणेश मंदिर में रसिया दंगल हुआ। राया के रसिया गायक मुकेशजी महाराज और अलीगढ़ के जय राघव अखाड़ा चांदी वालों की मंडली के बीच मुकाबला हुआ। यहां महंत विनय नाथ महाराज, पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर में महंत योगी कौशलनाथ के निर्देशन में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी में भजन संध्या का आयोजन हुआ।

गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन : दुबे का पड़ाव स्थित चटर्जी कंपाउंड में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हवन भी किया गया। सुरेंद्र अरोरा, पंडित प्रदीप भारद्वाज, अनिल अरोरा, गणेश अरोरा, विष्णु अरोरा, हरिओम अरोरा, जसमीत सिंह अरोरा, लव शर्मा, देव मित्तल, श्रुति अरोरा उपस्थित रहे।


क्षत्राणी संकल्प ने मनाया गणपति महोत्सव : क्षत्राणी संकल्प की ओर से मैरिस रोड स्थित एक होटल में गणपति पूजा महोत्सव का आयोजन किया। कल्पना सिंह, वर्षा सिंह, रूपाली सिंह, रश्मि सिंह, हेमालीना पवार, सुशील सिंह, बीटा राणा, निशा तोमर, साधना राघव, रीना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed