फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman BLO beaten up, two sisters arrested

Aligarh News: महिला बीएलओ को पीटा, दो बहनें गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman BLO beaten up, two sisters arrested
गांव दौरऊ मोड़ पर शुक्रवार सुबह एसआईआर कार्य में लगी एक महिला बीएलओ को दो बहनों और महिला ने चप्पलों से पीट दिया, साथ ही कागजातों को भी फाड़ दिया। गणना फार्म भरकर नहीं देने के विवाद में घटना होने की बात कही जा रही है। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गभाना क्षेत्र के गांव खेमपुर की नीतू शर्मा मढ़ौला के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं, वर्तमान में उसकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में गांव दौरऊ मोड़ पर लगी हुई है। बीएलओ नीतू ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे वह सहायक अध्यापक शालिनी शर्मा के साथ एसआईआर के गणना प्रपत्रों को एकत्रित करते हुए गांव के दिनेशपाल सिंह के यहां पहुंची, यहां उनकी बेटी नीशू और रुबी और एक अन्य महिला मौजूद थी, जहां एसआईआर के दिए गए गणना प्रपत्र भरकर देने को लेकर दोनों बहन और महिला बीएलओ नीतू के बीच कहासुनी हो गई और बात हाथाईपाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन

महिला बीएलओ का आरोप है कि नीशू और रूबी व एक अन्य महिला ने गाली-गलौज करते हुए उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही हाथ में लिए सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम हरिश्चंद्र ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त बीएलओ से जानकारी की और उसे थाने जाकर रिपोर्ट कराने के निर्देश दिए। दोनों बहनों को पुलिस पहले थाना चंडौस ले गई, बाद में थाना गभाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों को गभाना भेज दिया। घटना से अन्य बीएलओ में रोष व्याप्त हो गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित चौहान, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष थाने पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की।



पीड़ित बीएलओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। धनंजय कुमार सिंह सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed