फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Witness statement recorded in the petition against Ramjilal Suman

Rana Sanga Controversy: रामजीलाल सुमन के खिलाफ याचिका में गवाह के बयान दर्ज, 25 अप्रैल को सुनवाई

Sat, 19 Apr 2025 12:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

क्षत्रिय महासभा के संरक्षक राजेश चौहान की ओर से अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने सदन में बाबर व राणा सांगा से जोड़कर विवादित बयान दिया। इससे समूचा क्षत्रिय समाज आहत है।

विज्ञापन
Witness statement recorded in the petition against Ramjilal Suman
सपा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के विवादित बयान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर याचिका पर 18 अप्रैल को सुनवाई हुई। गवाह के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। अब अदालत ने मामले में 25 अप्रैल तारीख नियत की है, जिसमें अन्य साक्ष्य पेश करने का समय दिया गया है।

विज्ञापन


यह याचिका अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक राजेश चौहान की ओर से अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने सदन में 21 मार्च को बाबर व राणा सांगा से जोड़कर विवादित बयान दिया। इससे समूचा क्षत्रिय समाज आहत है।
विज्ञापन


याचिका में सपा सांसद पर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया। इसी क्रम में 18 अप्रैल को सुनवाई की नियत तारीख पर गवाह क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र पाल सिंह के बयान हुए। बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के बाद अदालत ने अब साक्ष्य पेश करने के लिए अगली तारीख नियत कर दी है। इस मौके पर एडवोकेट सतीश कुमार सिंह, गोपाल सिंह राणा, विकास राजपूत, प्रमोद सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed