फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman found unconscious in field in disheveled clothes

Aligarh News: अस्त-व्यस्त कपड़ों में खेत में बेहोश मिली महिला, दुष्कर्म का अंदेशा

Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
सार

महिला घर से मूंग की फली तोडऩे खेतों पर गई थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी। इस पर महिला की तलाश शुरू हुई तो शाम को महिला बेहोशी की हालत में ज्वार के खेत में पड़ी मिली। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे और गले में खरोंच जैसे निशान थे।

विज्ञापन
Woman found unconscious in field in disheveled clothes
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोधा क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर गांव से खेत पर मूंग की फली तोडऩे गई महिला संग लूट के दौरान गला घोंटकर हमला किया गया। जिससे महिला बेसुध हो गई। देर शाम तक घर न लौटी महिला तलाश के दौरान ज्वार के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। इसे लेकर महिला संग सामूहिक दुष्कर्म तक का शोर मच गया। मगर जब मेडिकल परीक्षण के साथ उसका उपचार शुरू हुआ तो दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि परिवार के अंदेशे को ध्यान में रखते हुए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। महिला का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार चालीस वर्षीय महिला के खुद की संतान नहीं है। उसने एक बच्चे को गोद ले रखा है। दोपहर में करीब ग्यारह बजे महिला घर से मूंग की फली तोडऩे खेतों पर गई थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी। इस पर महिला की तलाश शुरू हुई तो शाम को महिला बेहोशी की हालत में ज्वार के खेत में पड़ी मिली। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे और गले में खरोंच जैसे निशान थे। इस पर परिवार ने सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दे दी। महिला को सारसौल चौराहे के एक नर्सिंग होम में लाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर, सूचना पर एसपी सिटी, सीओ गभाना आदि मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद परिवार से बात करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में पाया गया कि महिला संग लूट की कोशिश में गला घोंटकर हमला किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस व परिवार दुष्कर्म की कोशिश के अंदेशे को नकार नहीं रहे। मगर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत का कहना है कि महिला संग लूट के दौरान किसी तरह से गला घोंटने का हमला हुआ है। मगर प्रारंभिक मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। फिर भी अंदेशे को ध्यान में रखते हुए स्लाइड परीक्षण को भेजी गई है। बाकी परिवार की तहरीर व आरोपों के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला अभी बेहोश है। उससे बातचीत में तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed