फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will live forever in our hearts

हमेशा जीवित रहोगे हमारे दिल में

Sat, 07 Jan 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 07 Jan 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Will live forever in our hearts
Will live forever in our hearts - फोटो : Amar Ujala
गरीबी की हालत में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले ओमपुरी ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। अपने करियर में शानदार फिल्माकन से एक पहचान तो बनाई ही साथ ही लोगों के दिलों पर भी राज किया। यही कारण्‍ा था कि उनके निधन की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों के दिल से बस यही बात निकली ' कि आप हमेशा हमारे दिल में जीवित रहोगे' महानगर में कई स्‍थानों पर उनके प्रशंसकों ने बैठक, शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कई स्‍थ्‍ाानों पर तो लोगों की आंखों से आंशू तक छलक गए।   
विज्ञापन

 प्रख्यात शायरा रिहाना शाहीन का प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय ओम पुरी के साथ अच्छा परिचय था। शुक्रवार को उनके निधन की सूचना पाकर रिहाना शाहीन को ओम पुरी के साथ मंच साझा करने की सभी यादें ताजा हो गईं। दो वर्ष पहले ही ओम पुरी के साथ लखनऊ में महिलाओं के सम्मान पर आधारित गोष्ठी में मंच साझा किया था। 
विज्ञापन

रिहाना शाहीन ने बताया कि वह जब भी मुंबई मुशायरे में गईं, वहां ओम पुरी से मुलाकात अक्सर ही होती थी। दो वर्ष पहले लखनऊ में 21 वीं सदी में महिलाओं की चुनौतियां और योगदान विषय पर महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मैंने अपनी नज्म ‘मैं हूं नारी रंजो अलम से भरी है मेरी कहानी’ प्रस्तुत की थी, जिसे उन्होंने बेहद पसंद किया था। ओमपुरी बेहद खुशमिजाज इंसान थे। उन्होंने पर्दे पर संजीदा और हास्य किरदारों को बेहद शानदार तरीके से निभाया। मैंने उनसे पूछा कि यह कैसे कर लेते हैं? उन्होंने कहा था कि हर संजीदा इंसान के अंदर हंसने की एक जरूरत मौजूद रहती है। वही जरूरत ऐसे किरदारों में मुझसे जान फुंकवा लेती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालीवुड के जाने माने एक्टर ओम पुरी की हार्ट अटैक से अचानक निधन के बाद शहर की विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरीतिमा संस्था के अध्यक्ष सुबोध नंदन ने कहा कि ओम पुरी ने यथार्थ वादी फिल्मों के माध्यम से समाज की समस्याओं को लोगों के सामने रखा। स्वर साधना संस्था के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने उन्हें स्टार नहीं बल्कि स्टार एक्टर बताया।  युवा पहल परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने युवाओं के साथ दो मिनट का मौन रख कर उन्हें याद किया।  हिमांशु मित्तल ने  कहा है कि ओम पुरी एक कद्दावर आवाज के मालिक थे। याकीन  नहीं होता वह अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं। उनके अचानक हुए निधन  से उनसे प्यार  और उनके अभिनय से प्यार करने वालों को धक्का लगा है। इस अवसर पर अमन महरोत्रा, एम शोरेज, ममता गुप्ता, पुनीत अरोरा, साक्षी, दीपक सिंह, देवेंद्र कुमार, मुकेश सिंह, रशीद खान, अशोक कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed