फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will connect youth with ancient music: Padma Shri Kiran

पुरातन संगीत से युवाओं को जोड़ेंगे : पद्मश्री किरण

Tue, 11 Oct 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Will connect youth with ancient music: Padma Shri Kiran
दिल्ली पब्लिक स्कूल में पहुंचे पद्मश्री डॉ किरण सेठ को तिलक लगाती छात्रा । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
स्पिक मैके के संस्थापक व पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने कहा कि हमारी पहचान भारतीय संस्कृति है। भारतीय संस्कृति और पुरातन संगीत से युवाओं को जोड़ने के लिए भारत भ्रमण पर साइकिल यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में पद्मश्री सेठ का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्पिक मैके स्वयंसेवी आंदोलन एवं संगठन है। संगीत, संस्कृति, संस्कार और संस्कृति के त्योहार के रूप में मनाते हुए इस शांति को महसूस की जाने वाली एक नई अंतर्यात्रा है। इसका उद्देश्य बाल, युवा, वृद्ध सभी को जोड़ने की एक स्पष्ट जादुई कला है। हमारे भारतीय संस्कृति के मूल्यों की विरासत और अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

इसमें संस्कृत, संस्कृति संस्कार और संगीत का अनोखा संगम समाहित है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के उद्देश्य भारत की समग्र विरासत का जश्न मनाना है। वह पूरे देश में फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। जॉनी फॉस्टर ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई कोआर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि स्पिक मैके 45 साल पुराना राष्ट्रव्यापी गैर राजनीतिक जन आंदोलन है, जो शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोक संगीत, नृत्य ध्यान, योग के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस अवसर पर मैके के जिला कोआर्डिनेटर शरद गुप्ता, श्याम कुंतैल, प्रवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed