{"_id":"685454a891076021aa055c45","slug":"wife-along-with-her-lover-murdered-her-husband-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, शादी के पहले से थे महिला के प्रेम संबंध, यह है मामाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, शादी के पहले से थे महिला के प्रेम संबंध, यह है मामाला
Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
सार
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल के तीस वर्षीय ऋषि कुमार की 17 जून रात गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव 18 जून सुबह गांव में चाचा के मकान से कुछ दूरी पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस जांच करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी के गांव नगला हिमाचल निवासी ट्रक ड्राइवर ऋषि कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने ही साजिश रचकर अपने प्रेमी (जो अब रिश्ते का देवर भी है) से कराई थी। 17 जून की रात को हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है जबकि प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शादी से पहले ही महिला के अपने पति के रिश्ते के चचेरे भाई से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल के तीस वर्षीय ऋषि कुमार की 17 जून रात गोली मारकर हत्या की गई थी। उसका शव 18 जून सुबह गांव में चाचा के मकान से कुछ दूरी पर पड़ा मिला था। ऋषि की पत्नी ललिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल गायब होने पर उसने ऋषि पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इस बात पर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में उस व्यक्ति ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन
इधर, 19 जून को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। मगर पुलिस जांच में महिला के प्रेम संबंधों की कहानी सामने आई। पता चला कि ललिता के शादी के पहले से ही ऋषि के परिवार के चचेरे आई से प्रेम संबंध थे। मगर दोनों की शादी नहीं हो सकी थी। मगर ऋषि से शादी होने के बाद भी दोनों का मिलना जारी रहा। इसकी भनक ऋषि को भी लग गई थी। सीओ छर्रा धनंजय सिंह के अनुसार इस हत्या की अब तक की जांच में यही उजागर हुआ है कि मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मृतक के चचेरे भाई ने हत्या को मिलकर अंजाम दिया है। उसी आधार पर आगे खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन