फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wholesale market remained closed in protest against mandi fee

अलीगढ़ः मंडी शुल्क के विरोध में थोक बाजार रहा बंद, धरना-प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wholesale market remained closed in protest against mandi fee
मंडी शुल्क के विरोध में बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : CITY OFFICE
मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को महावीर गंज स्थित थोक बाजार में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। साथ ही धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मंडी शुल्क वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडी शुल्क के विरोध में महावीर गंज बाजार में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। इस दौरान घी, तेल, आटा, सूजी, दाल, चावल इत्यादि की थोक दुकानें बंद रहीं। करीब पचास दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों व देहात क्षेत्र से आए लोगों को परेशानी हुई। शहर के रिटेल दुकानदार भी परेशान रहे। व्यापारियों ने पूरे दिन प्रतिष्ठान नहीं खोले और गोदामों पर भी ताले पड़े रहे। उनका कहना था कि सरकार का यह फैसला गलत है। इसे जल्द वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय, महामंत्री विशाल भगत, सर्वेश चंद्र वार्ष्णेय, राजकुमार दाल वाले, आकाश, अंकित, मनोज राजधानी, संतोष, अंशुल, विष्णु ठाकुर, दिनेश टीटू, गिरीश चंद, नंद किशोर, पवन किराना, सुधीर सहपऊ, सौरभ सहपऊ, अशोक किराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडी शुल्क वापस नहीं लिया तो आंदोलन करेंगे व्यापारी
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र. की ओर से मंडी शुल्क के विरोध में शुक्रवार को खैर रोड स्थित सेवा सदन में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने की। व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क व उसका पालन करने में होने वाले खर्चे से बाजारों में महंगाई बढ़ेगी। इसका बोझ आम आदमी पर पड़ेगा। सभी व्यापारियों ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि सरकार अगर इस फैसले को वापस नहीं करेगी तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ई. रत्नाकर आर्य, जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री एम ए खान गांधी, शिवकुमार पाठक, महानगर उपाध्यक्ष पप्पू माहौर, संतोष वार्ष्णेय, उमेश गौड, मुकेश वर्मा, प्रदीप कूलर, निखिल प्रताप सिंह, मुकेश किंग इंडिया, गोपाल राजपूत, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed