{"_id":"630bbe1ac6ac9f42a13d4356","slug":"when-will-the-construction-of-transport-nagar-city-office-news-ali2991306126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से चली आ रही मांग, ट्रांसपोर्ट नगर का कब होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से चली आ रही मांग, ट्रांसपोर्ट नगर का कब होगा निर्माण
विज्ञापन
शहर में भारी वाहनों एवं ट्रकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने के लिए फिलहाल कोई उपयुक्त स्थान नहीं हैं। इन भारी वाहनों को आबादी और शहर में सड़क किनारे जहां - तहां खड़े कर दिए जाने से यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। रात्रि में भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में तीन दशक से शहर में ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) की जरूरत महसूस की जा रही हैै। इसके लिए जिला प्रशासन एवं एडीए ने खैर रोड पर ल्हौसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी भी कुछ किसानों से ली जाने वाली जमीन का बैनामा नहीं हो सका है और न ही इसकी डीपीआर भी तैयार की जा सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शासन की प्राथमिकता में शामिल जिले के इस बड़े प्रोजेक्ट को क्यों पंख नहीं लग पा रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि आखिर वर्षों से चली आ रही टीपी नगर की स्थापना की मांग कब तक पूरी होगी ?
भारी वाहनों से मुसीबत, बन रहे जाम का कारण
महानगर में विभिन्न स्थानों पर जहां - तहां खड़े होेने वाले भारी वाहनों से यातायात व्यवस्था में रुकावट आने के साथ ही दुर्घटना का भी डर बना रहता है। प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से वाहन और ट्रकों में शहर के अंदर सामान आता है।
शहर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा । निवर्तमान कमिश्नर अजयदीप सिंह ने इसकी शुरुआत की, वर्तमान कमिश्नर गौरव दयाल भी टीपी नगर निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने अफसरों को डीपीआर तैयार कराने को कहा है। संकेत मिले है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जल्द ही अलीगढ़ आकर इसका शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
85 हेक्टेयर में प्रस्तावित है टीपी नगर
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में ट्रासंपोर्ट नगर के लिए करीब 85 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। जमीन का भू-उपयोग बदल दिया गया है। इसमें 49 हेक्टेयर जमीन का बैनामा हो चुका है। शेष जमीन के लिए किसानों की जमीन का बैनामा कराने की गति बेहद धीमी है। किसान प्राधिकरण द्वारा तय दरों से असंतुष्ट हैं। इस वजह से वे अपनी जमीन एडीए को देने को तैयार नहीं हैं। दो चरण में टीपी नगर का निर्माण होना है। इससे टीपी नगर बनने में देरी हो रही है। यह प्रोजेक्ट शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। करीब 50 हजार छोटे-बड़े वाहनों को यहां एक स्थायी ठिकाना मिल सकेगा और शहरवासियों को जाम से भी निजात मिल सकेगी।
बोले कारोबारी
ट्रांसपोर्ट नगर वर्तमान समय को देखते हुए बड़ी जरूरत है।इससे शहर में सड़क के किनारे खड़े होने वाले ट्रकों की लाइन नहीं लगेगी। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने इसके लिए काफी संघर्ष किया है।
-अजयपाल सिंह, अध्यक्ष, ट्रांसपोर्ट यूनियन
शासन की पहली प्राथमिकता के साथ ही महायोजना 2031 में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक- दो किसानों से जमीन का बैनामा कराना शेष है, जल्द ही जमीन पर कब्जा लेकर और डीपीआर तैयार कराकर इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसमें धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
- गौरांग राठी, उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण