फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Swine Flu Three New Cases Found

अलीगढ़: स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले, 265 लोगों की जांच में 65 लोग संक्रमित, 103 लोगों का हुआ टीकाकरण

Sat, 19 Sep 2026 12:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है, शुक्रवार को तीन नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 265 लोगों की जांच में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं, 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 10 मरीजों का इलाज घर और अस्पतालों में चल रहा है, संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग ने 103 लोगों का टीकाकरण किया है।

विज्ञापन
Aligarh Swine Flu Three New Cases Found
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 265 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 65 लोग इससे संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार अब तक 55 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 10 मरीजों का उपचार घर पर व अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी के रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं हैं। अब तक 103 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लेने और लक्षण दिखाई देने पर समय से जांच कराने की अपील की है। विभाग द्वारा संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed