फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   When Babita asked the girl students who is her father lioness

Aligarh News: जब पहलवान बबिता फोगाट ने पूछा है कोई पापा की शेरनी, तो छात्राओं का रहा यह रिएक्शन

Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर के छात्रा सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेत्री बबिता फोगाट ने शिरकत की। बबिता फोगाट ने छात्राओं को देश, समाज व परिवार का नाम रोशन करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन
When Babita asked the girl students who is her father lioness
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर छात्रा सम्मेलन में बबिता फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ आईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेत्री बबिता फोगाट ने छात्राओं से पहले पूछा कि पापा की परी कौन है, तो अधिकतर ने हाथ उठा दिया। उसके बाद उन्होंने पूछा कि पापा की शेरनी कौन है, पर बबीता फोगाट ने पापा की परी और पापा की शेरनी बनने में अंतर को बताया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर के छात्रा सम्मेलन में पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेत्री बबिता फोगाट ने छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें देश, समाज व परिवार का नाम रोशन करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


बबिता फोगाट डीएस कॉलेज में आयोजित इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। सम्मेलन का शुभारंभ बबिता फोगाट, गौरी दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, महानगर उपाध्यक्ष तन्वी शर्मा, आकांक्षा सराफ, रिम्मी चाहर, कल्पना सिंह, खुशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबिता फोगाट ने कहा कि एबीवीपी बेहतर काम कर रही है। एबीवीपी की प्रदेश मंत्री गौरी दुबे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्राओं के उत्थान के लिए सदैव आगे रहती है। समय-समय पर छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर मिशन साहसी व छात्र सम्मेलन जैसे कार्यक्रम करती है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर सह मंत्री पायल पाठक ने किया। इस दौरान विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर अध्यक्ष डॉ. सौरव सेंगर, चंद्रजीत यादव, प्रदेश संयोजक करण आर्य, प्रदेश सह संयोजक जतिन वार्ष्णेय, महानगर मंत्री अंकुर शर्मा, पुष्पेंद्र पचौरी, बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, अमित गोस्वामी, सौरभ चौधरी, तनिष्क प्रताप सिंह, धीरज चौधरी, अरुण, शैलेंद्र, हरेंद्र, प्रियंका, अन्नू बघेल, महक चौहान, महक सक्सेना आदि मौजूद थे।


एसजेडी स्कूल में हुआ बबिता का स्वागत
शहर आगमन पर पहलवान बबिता फोगाट का एसजेडी पब्लिक स्कूल में स्कूल के निदेशक इंजी.राजीव शर्मा की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं से उन्होंने मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या डा.नीलम शर्मा, संघ व एबीवीपी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed