फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wedding bookings started getting canceled

अलीगढ़ः बैंडबाजा, बरात पर कोरोना का साया, बुकिंग होने लगीं निरस्त

Fri, 07 Jan 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wedding bookings started getting canceled
सुरेश गुप्ता। अध्यक्ष अलीगढ़ कैटर्स ऐसोसिएशन - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण शासन व जिला प्रशासन की ओर से लगातार पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। इसी बीच 20 जनवरी से सहालग शुरू होने वाले हैं। ऐसे में जिन घरों में शादियां हैं, वह लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि आखिर कितने लोगों को शादी समारोह में बुलाना है। वहीं, मैरिज हॉल, कैटरिंग, टेंट व बैंड वालों ने फरवरी तक की बुकिंग कर ली है। ऐसे में लोग अपनी बुकिंग भी निरस्त करा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन आ गई है। गाइडलाइन के अनुसार, शादी समारोह या किसी बड़े आयोजन में अभी 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। अगर कोई कार्यक्रम बंद जगह पर हो रहा है तो वहां 100 लोग शामिल हो सकते हैं। खुली जगह पर आयोजन हो रहा है तो क्षमता से 50 प्रतिशत को शामिल होने की अनुमति है, वह भी सामाजिक दूरी और मास्क के साथ। इस गाइडलाइन के बाद शादी वाले घरों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। वह रिश्तेदारों को लेकर परेशान हैं कि किसे बुलाया जाए और किसे छोड़ा जाए।
विज्ञापन

2022 में शादी के 58 शुभ मुहूर्त
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि इस साल मुहूर्त 20 जनवरी से शुरू हो रहे हैं, जो पूरी साल चलेेंगे। कुल 58 शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 20, 22, 23, 27, 29 व 30 तारीख का शुभ मुहूर्त है। फरवरी में 4, 5, 6, 7, 10, 18, 19, 20 तारीख का शुभ मुहूर्त है। अप्रैल में सात शुभ मुहूर्त है। मई में 12, जून में 12, जुलाई में 5, नवंबर में 1 और दिसंबर में 6 शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शादी निरस्त होने पर होगा रोजगार का संकट
रामघाट रोड स्थित पारस ज्योति होटल एंड पार्टी लॉन के साझीदार संजय महरोत्रा ने बताया कि एक शादी या बड़ा आयोजन होने से लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में अगर शादियां निरस्त होती हैं तो इनके परिवार के भरण पोषण में परेशानी होगी। इन लोगों में फूल, टेंट, स्टेज सजावट, कैटर्स, साफ-सफाई, बैंड से लेकर कई लोग शामिल होते हैं। अब लोग अभी असमंजस की स्थिति में हैं कि आगे क्या होने वाला है। अब तो चुनावी रैलियां भी कैंसिल होने लगी है।
1- कोरोना के चलते शादियों पर तलवार लटक गई है। हमारे पास कई बुकिंग हैं। शादी वाले घरों में लोग परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कितने लोगों को बुलाना है और क्या करना है। व्यापार की दृष्टि से बहुत खराब समय है। सरकार को कुछ करना करना चाहिए नहीं तो व्यापारी खत्म हो जाएगा।
प्रदीप गंगा, अध्यक्ष, अलीगढ़ टेंट व्यापारी एसोसिएशन
2- वर्तमान में कोरोना के जो केस बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। लेकिन शादी वाले घरों में लोगों के अंदर भय बना हुआ है कि आगे क्या होने वाला है। पिछली साल भी कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुआ था, इस साल भी लग रहा है।
सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ कैटर्स एसोसिएशन
3- हमारे यहां 18 जनवरी से शादी की बुकिंग हैं। फरवरी तक सब फुल है। बाकी मार्च में भी कुछ तारीख बुक हैं। लेकिन लोगों में कोरोना को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है। जिनकी बुकिंग हैं वह जानकारी करने के लिए बार बार आ रहे हैं। उन्हें हम गाइडलाइन दिखाकर संतुष्ट करते हैं।
आतिफ कमल खान, मैनेजर हबीब गार्डन
4- तीन साल से कोरोना की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। बड़े आयोजन लोग कम ही कर रहे हैं। हमारे यहां भी 20 जनवरी से लेकर मार्च तक फुल बुकिंग है। फिलहाल तो कोई बुकिंग कैंसिल नहीं हुई है। आगे अगर सरकार की कोई नई गाइडलाइन जारी होगी तो परेशानी बढ़ सकती है।
संजय मेहरोत्रा, पार्टनर पारस ज्योति होटल व पार्टी लॉन व उपाध्यक्ष यूपी टैंट एंड मैरिज एसोसिएशन
5- दो साल से वैसे ही काम धंधा ठप है। इस साल उम्मीद थी कि काम थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। हमारे पास भी लगभग सहालग की 50 से ऊपर बुकिंग हैं। अभी तक किसी ने कैंसिल तो नहीं किया है। नाइट कर्फ्यू में दो शिफ्ट में बैंड कैसे चलेगा इस पर सोच विचार किया जा रहा है।

पवन गुप्ता, मां दुर्गा बैंड
6- बुकिंग की स्थिति तो ठीक है। पहले से ही करीब 60 बुकिंग हैं। कोरोना को देखते हुए 5 से 6 लोगों ने बुकिंग निरस्त भी करा दी है। दो साल से पहले ही काम धंधा बेकार है। बैंड वाले अधिकतर कर्मचारी परेशान हैं। अब सहालग से थोड़ी उम्मीद थी। मगर कोरोना ने इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया।
फैजान, अजंता बैंड

फैजान खान । जनता बैंड

फैजान खान । जनता बैंड- फोटो : CITY OFFICE

प्रदीप गंगा । अध्यक्ष  अलीगढ़ टैंट व्यापारी ऐसोसिएशन

प्रदीप गंगा । अध्यक्ष अलीगढ़ टैंट व्यापारी ऐसोसिएशन- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed