फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Weak testimony acquitted son-daughter-in-law in murder-robbery, now preparing for appeal

Aligarh News: कमजोर गवाही ने हत्या-लूट में बरी कराए बेटा-बहूरानी, अब अपील की तैयारी

Tue, 02 May 2023 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weak testimony acquitted son-daughter-in-law in murder-robbery, now preparing for appeal
एटा चुंगी से सटे सरोज नगर में कुलदीप ज्वेलर्स के घर एक करोड़ से ज्यादा की लूट व पत्नी की हत्या में अब हाईकोर्ट में अपील होगी। फरवरी माह में अपर सत्र न्यायालय द्वारा घटना के आरोपी बेटा-बहू सहित चारों आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अभियोजन पक्ष अपील की तैयारी कर रहा है। हालांकि मुकदमे में परिवार के सभी गवाहों के पक्षद्रोही होने के कारण अदालत ने यह फैसला सुनाया था। मगर अभियोजन द्वारा अब अपील की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार, 19 फरवरी 2021 को दिनदहाड़े नौरंगाबाद स्थित कुलदीप ज्वेलर्स के स्वामी के घर में घुसकर लूट के दौरान उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े इस घटना में एक करोड़ से ज्यादा का जेवरात जाने का उल्लेख कर कुलदीप ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। मगर 24 घंटे में पुलिस ने सीसीटीवी, मोबाइल सर्विलांस आदि की मदद से कुलदीप के बेटे योगेश उर्फ राजा, उसकी कथित पत्नी सोनम उर्फ चित्रा व सहेली शेहजल चौहान व शेहजल के प्रेमी तनुज को गिरफ्तार कर घर से लूटा गया एक करोड़ से अधिक का माल बरामद किया था।
विज्ञापन




चार्जशीट में पुलिस की ओर से जो 9 गवाह बनाए गए, उनमें से परिवार के 5 गवाह में वादी पिता, बुआ, बुआ का बेटा व दो अन्य परिजन थे। वे सभी पक्षद्रोही हो गए और पुलिस की कहानी के साथ खड़े नहीं हुए। हालांकि अभियोजन के साक्ष्य भी न्यायालय में रखे गए। मगर गवाहों के पक्षद्रोही होने के आधार पर 27 फरवरी को न्यायालय ने चारों आरोपियों को बरी कर दिया। मगर अब इस मामले में अभियोजन अध्ययन व पुलिस के ठोस साक्ष्यों को आधार बताते हुए अपील की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मुकदमे में अभियोजन अधिवक्ता रहे एडीजीसी रामकुमार ने बताया कि गवाहों के पक्षद्रोही होने के चलते आरोपी बरी किए गए थे। अब उन्हें अपील के निर्देश मिले हैं। वे अपील की तैयारी कर रहे हैं। डीजीसी फौजदारी चौ.जितेंद्र सिंह बताते हैं कि जो मुकदमे छूटते हैं, उन्हें अपील के लिए तैयार किया जाता है। यह उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।




---ये थे आरोपी---
योगेश उर्फ राजा सरोज नगर एटा चुंगी क्वार्सी (आरोपी बेटा)
सोनम उर्फ चित्रा नगला मसानी देहली गेट (बेटे की कथित पत्नी)
तनुज चौधरी देवनगर खैर बाईपास बन्नादेवी(बेटे का दोस्त)
शेहजल चौहान उर्फ रिनी गूलर रोड बन्नादेवी (दोस्त की प्रेमिका)

--ये हुआ था खुलासा--



-पुलिस ने घटना के खुलासे में पाया कि योगेश ने परिवार के विरोध के बावजूद सोनम से प्रेम विवाह कर अलग रह रहा था। खर्चों व अलग गृहस्थी बसाने के लिए योगेश ने प्रेमिका व दोस्तों संग मिलकर अपने ही घर में इस लूट को अंजाम दिया।







ये बरामदगी और साक्ष्य--
-मामले में पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की माल बरामदगी, सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट, बाल, मोबाइल पर वॉयस रिकार्ड आदि साक्ष्यों के साथ 300 पेज की चार्जशीट मई 2021 में न्यायालय में दी। जिससे पहले माल शिनाख्त की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।





--बचाव पक्ष की ये थी दलील--
सत्र परीक्षण के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस ने झूठी कहानी बनाई है। जो माल बरामद होना दिखाया है, वह खुद कुलदीप व उनके बेटे योगेश है। दलील दी कि बेशक बेटा अलग रहता है। मगर, कारोबार पिता के साथ करता है। पिता अपना माल अपने घर व बेटा अपना माल अपने घर ले जाता था। वही माल बेटे के पास से बरामद दिखाया है, जबकि लूटा गया माल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed