{"_id":"65396d523995d7cd5d0ad8c4","slug":"water-shortage-in-nai-basti-women-demonstrated-aligarh-news-c-2-ali1009-243027-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नई बस्ती में पानी की किल्लत, महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नई बस्ती में पानी की किल्लत, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
सार
वार्ड नंबर 31 स्थित आवास विकास कॉलोनी में पिछले तीन से शुद्ध जलापूर्ति ठप है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। पार्षद व जल निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
नई बस्ती स्थित आवास-विकास में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के वार्ड नंबर 31 नई बस्ती स्थित आवास विकास में पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों का 25 अक्ततूबर को गुस्सा फूट गया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए नगर निगम अधिकारियों और पार्षद की घेराबंदी की।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 31 स्थित आवास विकास कॉलोनी में पिछले तीन से शुद्ध जलापूर्ति ठप है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। पार्षद व जल निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
महिलाओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पाइपलाइन से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है। जलापूर्ति भी कम हो रही है। इलाके में जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज है। घर में नहाने तक का साफ पानी नहीं है। इस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बुधवार को लोगों ने पार्षद का जल निगम के कर्मचारियों का घेराव किया। बाद में जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन