{"_id":"57c1ed2f4f1c1b8364d4f181","slug":"was-correct-or-not-it-will-slip-out-of-evm-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम से निकली पर्ची बताएगी वोट सही पड़ा या नहीं..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम से निकली पर्ची बताएगी वोट सही पड़ा या नहीं..
आशीष श्रीवास्तव
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम से निकली पर्ची बताएगी वोट सही पड़ा या नहीं..
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक वोट डालने के बाद वोटर को नहीं पता होता था कि उसका वोट उसके पसंदीदा प्रत्याशी को पड़ा है अथवा मशीन की खराबी और गड़बड़ी की स्थिति में किसी और को पड़ गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार नई मशीन बीपी पैड लांच कराई है। इस मशीन का प्रयोग वर्ष 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में होगा।
गड़बड़ियों पर लगेगा अंकुश
अलीगढ़। बीपी पैड मशीन के आने से चुनाव के दौरान गड़बड़ियों पर रोक लग सकेगी। मसलन किसी मशीन की खराबी अथवा अन्य तकनीकी खामी के चलते कई बार देखने में आया है कि उसके कुछ बटन काम ही नहीं करते, अथवा वोट किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में पड़ जाता है। ऐसे में वोट डालने वाले को पता नहीं चलता कि उसका वोट कहां गया है।
ऐसे करेगी काम
अलीगढ़। बैलेट यूनिट से करीब डेढ़ गुना बड़ी इस प्रिंटर नुमा बीपी पैड मशीन को बैलेट यूनिट यानी ईवीएम से जोड़ा जाएगा। वोटर के अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने का बटन दबाते ही इस मशीन से एक पर्ची निकल आएगी। इस पर्ची में दर्ज होगा कि उसका वोट किसके पक्ष में पड़ा। हालांकि वोटर इस पर्ची को मतदान कक्ष से बाहर नहीं ले जा सकेगा, बल्कि यह पर्ची उसे पीठासीन अधिकारी के पास जमा करानी होगी। एक बाक्स में जमा होने के बाद ये सभी पर्चियां मतगणना के दिन तक पूरी तरह से गोपनीय रहेंगी।
विज्ञापन
एक विधानसभा में होगा प्रयोग
अलीगढ़। बीपी पैड मशीन का जिले की सात में से एक विधानसभा में बतौर माडल प्रयोग होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पूरनचंद तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने फिलहाल इस मशीन का प्रयोग जिले की एक विधानसभा में करने का निर्देश दिया है। विधानसभा का चयन रेंडम बेसेस पर चुनाव के दौरान किया जाएगा।