Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   One wall, four contenders

Aligarh News: एक दीवार, चार दावेदार... टिकट मिला तो कौन किसके साथ?

Tue, 24 Nov 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
One wall, four contenders
क्वार्सी चुंगी ​स्थित क्वार्सी कृ​षि फार्म की दीवार पर विधान सभा चुनाव को लेकर किया गया चुनाव प - फोटो : samvad
विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक देहात क्षेत्र में ही राजनीतिक हलचल दिखाई दे रही थी। एक तरफ विपक्षी नेता रैली, जनसंवाद और घर-घर संपर्क कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा नेता परिवार के साथ अपने क्षेत्रों में शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। अब शहर में भी सियासी हलचल शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत एक दीवार से हुई है, जिस पर एक-दो नहीं, बल्कि भाजपा के ही चार दावेदारों ने एक ही सीट के लिए ताल ठोक दी है। यह कोल विधानसभा सीट है, जहां मौजूदा विधायक अनिल पाराशर भाजपा से हैं और संगठन में उनका लंबा राजनीतिक सफर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल भाजपा ने अभी चुनाव के लिए प्रत्याशी तय नहीं किया है, लेकिन दावेदारों ने रामघाट रोड पर थाना क्वार्सी के पास कृषि विभाग की पूरी दीवार को अपने विज्ञापनों से रंग दिया है। दिलचस्प यह है कि एक-दूसरे के बगल में लगे इन विज्ञापनों में शामिल दावेदार राजनीतिक जीवन में भी एक-दूसरे के नजदीक बताए जा रहे हैं। दीवार पर भाजपा के जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, शहर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा, चंद्रमणि कौशिक और पंडित नरेंद्र शर्मा समेत चार नाम दर्ज हैं। सभी ने कोल विधानसभा क्षेत्र संख्या-75 से अपनी दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

शहर के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह के प्रचार दिखाई दे रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि कहीं पांचवें युवा दावेदार की भी एंट्री न हो जाए, जो एक माननीय की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, टिकट तो किसी एक को ही मिलेगा। ऐसे में सवाल है कि जिन दावेदारों को निराशा हाथ लगेगी, क्या वे पूरी निष्ठा से चयनित प्रत्याशी के साथ खड़े होंगे और चुनाव में संगठन का सहयोग करेंगे? इस सवाल पर सबसे पहले मौजूदा विधायक अनिल पाराशर से बात की गई। उन्होंने दो टूक कहा कि दावेदारी करने वाले ही इसका आधार बता सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को कई दशक देने के बावजूद उन्होंने कभी स्वयं अपनी दावेदारी नहीं की। कोल सीट के प्रमुख दावेदारों में शामिल भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा ने कहा कि वह 1989 से पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अवसर मिला तो पूरी निष्ठा से काम करेंगे और टिकट नहीं मिला तो भी संगठन के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। दूसरे दावेदार डॉ. दिनेश शर्मा से बात नहीं हो सकी। उनके बेटे डॉ. ईशान ने बताया कि उनके पिता सो चुके होंगे।

टिकट के लिए चार गुट, चुनाव में सब एक
भाजपा महानगर के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि अलीगढ़ में संगठन की स्थिति लगभग हर दल को पता है। टिकट के लिए भले ही अभी चार अलग-अलग गुट दिखाई दे रहे हों, लेकिन चुनाव के समय सभी एकजुट हो जाएंगे। उन्होंने हाल ही में संपन्न एमएलसी चुनाव का उदाहरण देते हुए अपने तर्क को और बल दिया। उनका कहना है कि शतरंज में खेल वजीर का है। घोड़े अपनी ढाई चाल चल रहे हैं, जिन्हें शायद यह भी अंदाजा नहीं कि वजीर कब चुपके से अपने राजा-बेटे के साथ पूरी बिसात बदल देगा।

लखनऊ में फीका रहा माननीय का दौरा
भाजपा के राजनीतिक गलियारों में अलीगढ़ के एक माननीय के हालिया लखनऊ दौरे की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले उनकी संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से मुलाकात हुई थी, लेकिन दौरे से उन्हें मनमाफिक संकेत नहीं मिले। सूत्रों के मुताबिक, संगठन की ओर से उन्हें पार्टी के लिए काम करने, क्षेत्र में सक्रिय रहने और अपनी स्थिति मजबूत करने की सलाह दी गई। यह सुनकर माननीय को कुछ निराशा जरूर हुई, लेकिन उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर कुर्सी से उठते हुए कहा- जी भाई साहब। इसके बाद वह उत्तराखंड रवाना हो गए। इसी बीच चर्चा यह भी है कि इनकी सीट पर रालोद से समझौता हो सकता है। हालांकि, जिला और महानगर कार्यकारिणी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed