Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-buses stopping at will, despite designated stops

Aligarh News: स्टॉपेज निर्धारित फिर भी मनमर्जी से रुक रहीं ई-बसें

Wed, 25 Nov 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
E-buses stopping at will, despite designated stops
ई-बस में सवार होते यात्री। - फोटो : Samvad
शहर में सड़क किनारे ई-बस स्टॉपेज का बोर्ड लगा है। वहां यात्री बस के इंतजार में खड़े हैं। ई-बस आती दिखाई देती है तो यात्री हाथ देकर रुकने का इशारा करते हैं लेकिन चालक बस रोके बिना आगे बढ़ जाता है। कुछ दूर जाने के बाद वही बस सड़क किनारे किसी यात्री के इशारे पर रुक जाती है।
विज्ञापन




मंगलवार दोपहर सारसौल चौराहे से पनैठी व हरदुआगंज के लिए संचालित इलेक्ट्रिक बसों के रूट पर यही नजारा देखने को मिला। निर्धारित ठहराव होने के बावजूद बसें कई जगह बिना रुके आगे बढ़ती दिखाई दीं। सारसौल चौराहे से पनैठी के बीच आरटीओ कार्यालय, मेलरोज बाईपास, नुमाइश मैदान, मसूदाबाद चौराहा, रसलगंज चौराहा और गांधीपार्क पुराना बस स्टैंड पर ई-बसों के स्टॉपेज बनाए गए हैं। इसके बावजूद इन स्थानों पर खड़े यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बसें स्टॉपेज पर रुके बिना आगे निकल जाती हैं। हालांकि, रास्ते में कुछ चालक यात्रियों के हाथ देने और रुकने का इशारा करने पर सड़क किनारे बस रोककर उन्हें बैठाते और उतारते भी नजर आए।
विज्ञापन


ये समस्या केवल सारसौल-पनैठी रूट तक सीमित नहीं है। शहर से महरावल, हरदुआगंज और सासनीगेट की ओर संचालित होने वाली ई-बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन रूटों पर भी निर्धारित स्टॉपेज पर बसों के ठहराव के मामले में यात्रियों की शिकायतें हैं। स्टॉपेज के बावजूद यात्रियों को बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर हाथ देना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं को होती है। निर्धारित स्थान पर बस नहीं रुकने से उन्हें अगले वाहन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, मनमाने स्थान पर बस रोकने से सड़क पर यातायात प्रभावित होने और यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले यात्री .....

जब शहर में ई-बसों के स्टॉपेज निर्धारित हैं तो चालकों को वहीं बस रोकनी चाहिए। ई-बसों के संचालन की नियमित निगरानी हो और सभी रूटों पर तय ठहराव पर उनका रुकना सुनिश्चित कराया जाए।

-नितिन वर्मा

ई-बसों का उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों में सस्ता और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है लेकिन स्टॉपेज पर बस नहीं रुकने से यह सुविधा प्रभावित हो रही है।

-आरिफ खान

बसों का ठहराव चालक की मर्जी के बजाय निर्धारित स्थानों पर होना चाहिए। खासकर व्यस्त चौराहों और बाजारों में मनमाने ढंग से बस रोकने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए।


-प्रियांशु शर्मा

सड़क के बीच या किनारे अचानक बस रुकने पर चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है। कई बार सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के लिए भी हमें मशक्कत करनी पड़ती है।

-सुशांत कौशिक

वर्जन

ई-बस चालकों को निर्धारित स्टॉपेज पर बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को होने वाली परेशानी और शिकायतों की जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed