Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Building dilapidated, debris auctioned off yet 600 children continue to study there

Aligarh News: भवन जर्जर, मलबा नीलाम, उसी में पढ़ रहे 600 नौनिहाल

Wed, 25 Nov 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 25 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Building dilapidated, debris auctioned off yet 600 children continue to study there
अतरौली का कन्या क्रमोत्तर स्कूल। - फोटो : samvad
क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट के जिस भवन को करीब 10 माह पहले जर्जर घोषित कर दिया गया। मलबे की नीलामी भी कर दी गई, उसी भवन में आज भी 600 बच्चे पंजीकृत हैं और पढ़ रहे हैं। गजब ये कि प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए इस भवन को मतदान बूथ भी बना दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट में पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई हो रही है। स्कूल के कमरे और बरामदा जीर्ण-शीर्ण घोषित हो चुके हैं। 20 जनवरी 2026 को प्रधानाध्यापक निदा खान और तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार विद्यालय भवन के मलबे की नीलामी भी कराई जा चुकी है। यह नीलामी विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शबनम की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सबसे अधिक बोली लगाने वाले मो. जाहिद ने नीलामी की एक लाख से अधिक की धनराशि 28 जनवरी और 11 मार्च को दो किस्तों में सरकारी खाते जमा भी कर दी गई।

हिमांशु गुप्ता, कपिल कुमार, नरेंद्र कुमार कहते हैं कि नीलामी और अनुमति के बाद भी जर्जर भवन को तोड़कर मलबा हटाने का काम शुरू न किया जाना और बच्चों को अन्य विद्यालय में स्थानांतरित न किए जाने पर वह लोग हैरत में हैं। भवन की जर्जर दीवारें और छत से हादसे का खतरा बना हुआ है। कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया लेकिन आश्वासन के आगे कुछ न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी की घटना से नहीं लिया सबक
अभी 14 अक्तूबर को इसी स्कूल के सामने स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के एक कमरे में छत का प्लास्टर छात्राओं के ऊपर गिर गया था। उस समय कमरे के अंदर पढ़ाई हो रही थी। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज की प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया था। लोगों का कहना है कि इस घटना के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। जिस भवन को जर्जर घोषित कर मलबा नीलाम कर दिया गया, उसमें न सिर्फ नौनिहाल पढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि उसे मतदान बूथ भी बना दिया गया है?
------
इनका जवाब भी जानिए
1-कम जर्जर कमरों में बैठ रहे बच्चे
खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार कहते हैं कि स्कूल के कम जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाया जा रहा है। बुधवार को वह स्कूल का निरीक्षण करेंगे। यदि स्थिति बैठाने लायक नहीं होगी तो दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।

2-सभी कमरे-बरामदे जर्जर
प्रधानाध्यापक निदा खान कहती हैं कि स्कूल के सभी कमरे और बरामदे जर्जर हैं। पानी टपकता है। भवन तोड़ने की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी


3-मेरे संज्ञान में नहीं कि स्कूल जर्जर
तहसीलदार सतीश चंद्र का कहना है कि स्कूल भवन जर्जर होने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। स्वयं स्कूल का निरीक्षण करूंगा। स्कूल की स्थिति खराब मिलती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed