फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vyapar Mandal

नवीन जिला व शशांक वार्ष्णेय सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष बने

Tue, 12 Jan 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal
सपा का संगठन विस्तार लगातार जारी है। सोमवार को पार्टी ने सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर पदाधिकारियों की तैनाती कर दी है। सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता पिंटू, महानगर अध्यक्ष शशांक वार्ष्णेय और अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष अतीक अग्रवाल को बनाया गया है। पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने फूल माला पहना कर सभी अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित, उनकी सुरक्षा, सपा का बड़ा मुद्दा रहा है और हमेशा रहेगा। पार्टी हर परिस्थिति में पूरे व्यापारी समाज के साथ है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने कहा कि व्यापार सभा व्यापारियों के लिए दिन रात काम करें। वरिष्ठ नेता मनोज यादव ने कहा कि व्यापारी भाजपा की कथनी और करनी को पहचान चुका है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, आशीष मोहन यादव, अविनाश यादव, मुतंजिम किदवई, संजय शर्मा, डा. गुलिस्ताना, राकेश यादव, शहजाद अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगा युवा घेरा
अलीगढ़। युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपाइयों का युवा घेरा कार्यक्रम मंगलवार को होगा। गांव से लेकर शहरी इलाकों, स्कूल-कॉलेजों तक सपाई युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानेंगे और सरकार से समाधान की मांग करेंगे। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, वरिष्ठ नेता मनोज यादव ने कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed