फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   voting of voters above 85 years of age and disabled voters in khair by-election

खैर उपचुनाव: 53 मतदाता हैं खास, 5 व 6 नवंबर को घर से ही डालेंगे वोट, बनाई गईं छह टीमें

Tue, 05 Nov 2024 11:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 11:23 AM IST
सार

खैर उप निर्वाचन के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाता पांच एवं छह नवंबर को घर से ही मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 31 व 22 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन
voting of voters above 85 years of age and disabled voters in khair by-election
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैर विधानसभा में वैसे तो उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को है, पर 53 ऐसे मतदाता हैं, जो उससे पहले 5 और 6 नवंबर को घर से ही मतदान करेंगे। जिसके लिए छह टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


खैर उपचुनाव क्षेत्र की आरओ एवं एसडीएम महिमा राजपूत ने बताया है कि उप निर्वाचन के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाता पांच एवं छह नवंबर को घर से ही मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्होंने बताया कि इसके विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 31 व 22 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम महिमा राजपूत ने बताया कि इन सभी 53 मतदाताओं ने घर पर ही मतदान किए जाने की सहमति प्रदान की है। पोस्टल बैलेट के माध्यम से ये मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। टीम के सभी सदस्य सुबह 10 से शाम पांच बजे तक घर-घर जाकर मतदान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed