फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vice Chancellor said that Make a year-long agenda for NSS

एनएसएस के लिए वर्षभर का एजेंडा बनाएं : कुलपति

Sun, 19 Feb 2023 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor said that Make a year-long agenda for NSS
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि एनएसएस को शक्तिशाली बनाने के लिए वर्षभर का एजेंडा तैयार करना होगा।
विज्ञापन

वह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने शिविर कार्यालय में कहा कि छात्र-छात्राओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सेवा कार्य करना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का विकास भी होता है। एनएसएस के शिविर का मुख्य उद्देश्य वंचित लोगों के सहायता के लिए कार्य करना है। डॉ. अशोक श्रोती ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में बचत खाता खुलवाएं, जिससे इस वर्ष का अनुदान ले सकें।
विज्ञापन

विशेष कार्य अधिकारी प्रो. सुनीता गुप्ता ने ऑनलाइन पंजीकरण पर जोर दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. नीता वार्ष्णेय ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा विश्वविद्यालय को 45 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आवंटित की गई है, जिसमें जो बजट स्वीकृत किया गया है, उसको व्यय करने की अनुमति कुलपति द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर कुलसचिव महेश कुमार, वित्त अधिकारी दिनेश कुमार, प्रो. शर्मिला शर्मा, प्रो. इंदु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed