{"_id":"6ab98b9a1bdd7542690b993d","slug":"urea-meant-for-farmers-soaked-in-the-rain-aligarh-news-c-426-1-al11010-2567-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारिश में भीगा किसानों को मिलने वाला यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारिश में भीगा किसानों को मिलने वाला यूरिया
विज्ञापन
बारिश का पानी शनिवार को गंगीरी चौराहे के पास बने सहकारी समिति के गोदाम में घुस गया। इसके चलते गोदाम में रखे यूरिया और जाइम के करीब 200 बोरे भीग कर खराब हो गए। ये बोरे किसानों को बांटने के लिए रखे थे।
समिति में करीब 450 बोरे खाद रखी है, जिसमें 25 बोरे जाइम के और बाकी यूरिया के हैं। रविवार को पता चलने पर कर्मचारियों ने पानी में घुसकर काफी संख्या में बोरे बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखे। समिति के सचिव प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि बारिश का पानी भरने की समस्या लंबे समय से है। अधिकारियों को कई बार गोदाम की मरम्मत के लिए अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि खराब हुई खाद करीब 100 किसानों को वितरित की जानी थी। अब गोदाम का पानी सूखने तक खाद के बोरों को किराये की जगह में रखा जाएगा।
हर बारिश में गोदाम बन जाता है जलभराव का शिकार
समिति का भवन आसपास के मकानों की तुलना में नीचे बना हुआ है। आसपास के मकान व नाली ऊंची होने और भवन के आगे मिट्टी डालने के कारण पीछे की ओर से पानी दीवारों में होकर गोदाम में पहुंच जाता है। सचिव के अनुसार, गोदाम की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।