फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over policemen indecency with BJP leader son

Aligarh News: भाजपा नेता के बेटे से सिपाहियों की अभद्रता पर बिफरे भाजपाई, थाने पर किया हंगामा

Tue, 05 Dec 2023 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 08:13 PM IST
सार

सासनी गेट पंच नगरी के पास रात में संजय गोयल का बेटा शिवांग गोयल किसी शादी में गया था। वहां से एक मित्र के घर से लौट रहा था। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दो सिपाहियों ने गाड़ी रोककर उसके साथ अभद्रता की। चेकिंग के नाम पर हाथ पांव तोड़ने की धमकी दी।

विज्ञापन
Uproar over policemen indecency with BJP leader son
थाना सासनी गेट पर सीओ से वार्ता करते भाजपा के पदाधिकारी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में 4 दिसंबर रात भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल के बेटे संग सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप लगा है। शिकायत पर 5 दिसंबर सुबह भाजपाई थाने पहुंच गए और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग रखते हुए हंगामा किया। सीओ प्रथम ने उनकी बात सुनते हुए जैसे तैसे समझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

 
सासनी गेट पंच नगरी के पास रात में संजय गोयल का बेटा शिवांग गोयल किसी शादी में गया था। वहां से एक मित्र के घर से लौट रहा था। आरोप है कि तभी वहां मौजूद दो सिपाहियों ने गाड़ी रोककर उसके साथ अभद्रता की। चेकिंग के नाम पर हाथ पांव तोड़ने की धमकी दी। आरोप है शिवांग अनुरोध करते हुए यह कहता रहा कि उसकी गलती क्या है। बाद में यह खबर संजय गोयल को हुई तो उन्होंने अधिकारियों को बताया। तब जाकर शिवांग वहां से घर पहुंच सका। 
विज्ञापन


 इस जानकारी पर सुबह पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, जितेंद्र, अनीता जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, सूरज माहौर, विनोद, योगेश सिंघल, राकेश ठाकुर, संजय शर्मा, विजेंद्र सैनी, दिनेश अग्रवाल आदि थाने पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग रखी। शुरुआत में पुलिस उन्हें टालती रही। जिस पर वे बिफर गए और हंगामा किया। बाद में सीओ प्रथम अभय पांडेय ने उन्हें वहां पहुंचकर समझाते हुए शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान थाना स्तर पर चल रहे अवैध कारोबारों की ओर से ध्यान दिलाते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। तब जाकर सीओ स्तर से उन्हें भरोसा दिलाया गया। सीओ प्रथम अभय पांडेय के अनुसार पुलिस एक मकान में दबिश के लिए गई थी। उसी मकान से अपने दोस्त के घर गया शिवांग निकल रहा था। जिससे सिपाहियों ने पूछताछ की थी। इसी मामले में भाजपाई नाराज होकर आए थे। उन्हें समझाकर शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।


पुलिस लिखी गाड़ी पर सपा का झंडा, कराया चालान
थाने में जिस समय भाजपाई हंगामा कर रहे थे, उसी समय एक सफेद रंग की निजी कार खड़ी दिखी। जिस पर एक तरफ पुलिस लिखा था और आगे सपा का झंडा लगा था। जिसे देख भाजपाई बिफर गए। उन्होंने इस तरह पुलिस लिखी गाड़ी पर सपा का झंडा देख नाराजगी जताई और सीओ को बताया। जिस पर चालान कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed