फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over patient's death in hospital

Aligarh News: अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

Fri, 20 Jun 2025 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uproar over patient's death in hospital
कस्बे के एक निजी अस्पताल में दो दिन से उपचाराधीन मरीज की बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस बुला ली। दो घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए।
विज्ञापन

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी रामसिंह बघेल (55) के पेट में दर्द होने पर उन्हें मंगलवार को हरदुआगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी का आरोप है कि उपचार के दौरान तबीयत और बिगड़ने पर उन्होंने रेफर करने के लिए कहा तो अस्पताल प्रबंधन ने ठीक करने की गारंटी देकर रोक लिया। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के करीब अचानक अस्पताल वालों ने रेफर का पर्चा थमा दिया। उन्होंने आक्सीजन युक्त एंबुलेंस भी बुलवा दी, लेकिन किसी बड़े अस्पताल तक जाने से पहले ही पति ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन रोक कर रेफर नहीं करने का आरोप लगा कर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई। एसओ हरदुआगंज धीरज कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की लिखित मंजूरी देकर खुद ही फैसला कर शव को ले गए हैं। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed