फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over demolition of Ambedkar statue in Aligarh

Aligarh News: अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, आरोपी युवक हिरासत में, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Jul 2024 02:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

सुबह लोग जब घूमने निकले तो देखा कि किसी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। पता चला कि तड़के इलाके का एक युवक यह हरकत करके गया है। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Uproar over demolition of Ambedkar statue in Aligarh
अंबेडकर की मूर्ति टूटने पर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के मसूदाबाद बस स्टैंड के पास में लगी डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा 12 जुलाई तड़के एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह यह खबर जैसे ही अनुयायियों तक पहुंची तो काफी संख्या में एकत्र हो गए। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही, नई प्रतिमा स्थापित कराई गई, तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन


सुबह लोग जब घूमने निकले तो देखा कि किसी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी है। पता चला कि तड़के इलाके का एक युवक यह हरकत करके गया है। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आजाद समाज पार्टी व बसपा के कार्यकर्ता पहुंच गए। सभी ने गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


पहले तो वहां नई प्रतिमा स्थापित कराई। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई। इस सूचना पर सीओ व एसीएम भी पहुंच गए थे। सीओ द्वितीय राकेश सिसौदिया के अनुसार, तुलसी प्रसाद की ओर से आरोपी गोपाल निवासी मसूदाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed