Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Air pollution is causing eye irritation and throat infections.

Hathras News: आंखों में जलन और गले के संक्रमण की वजह बन रहा वायु प्रदूषण

Sun, 15 Nov 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Air pollution is causing eye irritation and throat infections.
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में परचा बनवाने के लिए लगी मरीजों की कतार।  - फोटो : samvad
मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के बीच वायु प्रदूषण लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। सुबह-शाम छा रही धुंध और हवा में मौजूद धूल के सूक्ष्म कणों से आंखों और गले संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

तापमान गिरने और हवा की गति कम होने से धूल व धुएं के कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। इससे बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। नेत्र ओपीडी में रोजाना 40 से 45 मरीज आंखों में जलन और पानी आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक कणों से आंखों में सूखापन, जलन, लालिमा और एलर्जी की समस्या हो सकती है। ईएनटी सर्जन डॉ. केके शर्मा ने बताया कि प्रदूषण के कारण गले में खराश, सूखी खांसी और सांस लेने में परेशानी बढ़ रही है। अस्थमा और दमा के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-----
बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
- सुबह और देर शाम धुंध अधिक होने पर बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।
- दोपहिया वाहन चलाते समय अच्छी गुणवत्ता वाले चश्मे और मास्क का इस्तेमाल करें।
- बाहर से घर लौटने पर आंखों को साफ और ताजे पानी से धोएं।
- आंखों में जलन या खुजली होने पर चिकित्सकीय परामर्श के बिना आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें।
- गले के संक्रमण से बचने के लिए गुनगुना पानी पिएं और भाप लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed