फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UPEDA raised questions about Defense Corrido

डिफेंस कॉरिडोर के प्रस्तावित संपर्क मार्ग को लेकर यूपीडा ने खड़े किए सवाल

Fri, 06 Nov 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
UPEDA raised questions about  Defense Corrido
खैर तहसील के अंडला गांव में रक्षा उपकरणों को बनाने के लिए स्थापित किए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर के संपर्क मार्ग को लेकर यूपीडा ने लोक निर्माण विभाग की आगणन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोक निर्माण निर्माण विभाग को इस संबंध में यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

यूपीडा की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए संपर्क मार्ग बनाने संबंधी प्रारंभिक आगणन में कई खामियां पाई गई हैं। इन खामियों के आधार पर सवाल उठा है कि प्रस्तावित मार्ग को जनपद के मास्टर प्लान में नहीं दर्शाया गया है। इसके चलते यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि मार्ग कहां से कहां तक है। मार्ग की चौड़ाई नौ मीटर लेने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया है। यह स्पष्ट किया जाए। मार्ग की डिजाइन में ट्रैफिक की गणना करते समय सीवीपीडी की वैल्यू 490 लेने का क्या आधार है। पेवमेट की क्रस्ट की गणना में सीबीआर का मान 06 किस आधार पर लिया गया है, इस संबंध में अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं। जिलाधिकारी कार्यालय में आए इस पत्र को पीडब्ल्यडी को भेज दिया गया है। वहां से जवाब जाने के बाद संपर्क मार्ग को लेकर आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed