{"_id":"613868568ebc3e137b64331b","slug":"up-cm-yogi-adityanath-reach-aligarh-know-his-full-day-routine-sees-university-model-and-other-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: योगी आदित्यनाथ बोले- राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना से बड़े पैमाने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: योगी आदित्यनाथ बोले- राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना से बड़े पैमाने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार
Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM IST
सार
14 सितंबर को प्रधानमंत्री का अलीगढ़ में कार्यक्रम है जिसके तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उनके कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
अलीगढ़: सीएम योगी यूनिवर्सिटी मॉडल का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय की स्थापना से अलीगढ़ के युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार व वर्तमान परिवेश में मेड इन इंडिया के संकल्प के रूप में काम करने की दिशा डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ने का अवसर उपलब्ध होगा। स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगारपरख शिक्षा प्राप्त करने के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के अलीगढ़ आगमन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होकर कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा राजा महेंद्र प्रताप सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ शिक्षाविद ओर समाज सुधारक थे। आगामी 14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। अलीगढ़, हाथरस कासगंज, एटा के लगभग 400 महाविद्यालयों को इस राज्य विश्वविद्यालय सम्बध्द कर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस विश्वविद्यालय में परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट और अन्य रोजगारपरख कार्यक्रम की शिक्षा दी जाएगी। अलीगढ़ कमिश्नरी क्षेत्र में यह एक विकास की धुरी बनेगा। वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा 2018 में उत्तर प्रदेश के लिए छह डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ ,आगरा ,कानपुर ,लखनऊ ,झांसी और चित्रकूट की स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में 200 एकड़ जमीन डिफेंस कॉरिडोर के लिए आरक्षित की गई है। लगभग 1500 करोड़ रुपए के निवेश से निवेशकों को संबंधित भूमि आवंटन की कार्यवाही संपन्न होगी और एक भव्य डिफेंस कॉरिडोर तैयार होगा। अलीगढ़ ताले के लिए दुनिया में जाना जाता है।
डिफेंस कॉरिडोर बनने से अलीगढ़ को एक नया मंच मिलेगा। इसके साथ ही अलीगढ़ के युवाओं के लिए अत्याधुनिक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार, वर्तमान परिपेक्ष में मेड इन इंडिया के संकल्प को पूरा करने की दिशा में डिफेंस कॉरिडोर के साथ जुड़ने का अवसर उपलब्ध होगा। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन दोनों प्रोजेक्टओं से युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा। निश्चित ही बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सरकार ने सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के लिए वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में भी अलीगढ़ को रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 सितंबर को अलीगढ़ आगमन केवल राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति केंद्र और प्रदेश सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि ही नहीं बल्कि उस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मान देने का कार्यक्रम भी होगा। आज मैं प्रधानमंत्री के अलीगढ़ आगमन, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कोरिडोर के शिलान्यास की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए यहां आया हूं।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 12:30 बजे थाना लोधा क्षेत्र के नदरोई पर बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय व अंडला डिफेंस कॉरिडोर पर आगामी 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत वह हेलीकॉप्टर द्वारा 38 वीं बटालियन पीएससी परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचने के साथ वहां से कार द्वारा सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के आगमन के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक कर जानकारी की। इसके उपरांत व हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ रवाना हो गए।