फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unregistered labour class people get relief fund

अलीगढ़ : निकायों के 6908 अपंजीकृत श्रमिकों के खोतों में पहुंचे 69.08 लाख रुपये

Mon, 06 Apr 2020 08:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Unregistered labour class people get relief fund
जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद आखिरकार निकायों ने अपंजीकृत श्रमिकों के खातों में राहत राशि का एक-एक हजार रुपया पहुंचने लगा है। सोमवार तक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं नौ नगर पंचायतों के 6909 अपंजीकृत श्रमिकों के खातों में 69.08 लाख रुपया पहुंच चुका है। शेष 6439 श्रमिकों का ड्राफ्ट तैयार है। उनके खातों में एक दो दिनों में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के चलते लाक डाउन के दौरान दैनिक श्रमिक, रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को सरकार ने एक हजार रुपया बतौर राहत राशि देने का ऐलान किया था। निकायों को ऐसे सभी श्रमिक, जिनका श्रम विभाग में पंजीयन न हो, की सूची बनाने के आदेश दिये गये थे। लेकिन 13 दिनों में भी निकाय अपंजीकृत श्रमिकों की सूची नहीं दे सके थे। इस पर डीएम ने सभी को फटकार लगाई। इसके बाद सोमवार को निकायों से सूची मिल गई। एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी ने बताया कि नगर निगम ने 2947 अपंजीकृत श्रमिकों की सूची दी।
विज्ञापन

इसमें से 1399 श्रमिकों के खातों में 13.99 लाख रुपया पहुंच चुका है। जिले की दो नगर पालिकाओं अतरौली एवं खैर के 4451 श्रमिकों के खातों में 44.51 लाख रुपया डाल दिया गया है। जबकि नौ नगर पंचायतों जलाली, पिलखुना, कौडिय़ागंज, विजयगढ़, हरदुआगंज, छर्रा, इगलास, बेसवां एवं जट्टारी में 1058 श्रमिकों के खातों में 10.58 लाख रुपया भेज दिया गया है। कुल मिलाकर 6908 श्रमिकों के खातों में 69.08 लाख रुपया भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी 6439 श्रमिकों को आस
नगर निकायों के 6439 अपंजीकृत श्रमिकों को अभी भी राहत राशि का इंतजार है। इनमें नगर निगम के 1548, दोनों नगर पालिकाओं के 3624 एवं नौ नगर पंचायतों के 1267 श्रमिक शामिल हैं। एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि इन सभी के खातों में एक दो दिन में पैसा स्थानांतरित करा दिया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed