{"_id":"6633f9dcc7724472b70c75b4","slug":"uncontrolled-bull-kills-buffalo-in-dubhiya-cow-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100604-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुभिया में बेकाबू सांड़ ने भैंस को मार डाला, गाय घायल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुभिया में बेकाबू सांड़ ने भैंस को मार डाला, गाय घायल, ग्रामीणों में दहशत
Fri, 03 May 2024 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:08 AM IST
सार
गांव में एक सांड़ बेकाबू हो गया है। लोगों पर अचानक हमलावर हो जाता है। जिससे गांव की महिला पुरुष व बच्चों में दहशत है।सांड़ ने एक भैंस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाय सहित कुछ अन्य पशुओं को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
सांड़ के हमले से मरी भैंस को देखते ग्रामीण
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दुभिया बंजारा में अचानक बेकाबू हुए एक सांड़ ने भैंस को मार डाला। गाय सहित कुछ पशुओं को घायल कर दिया। कुछ ग्रामीण भी इसमें चोटिल हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों में सांड़ का खौफ हो गया है। लोग घरों से लाठी डंडा लेकर निकल रहे हैं। महिलाएं और बच्चों को घरों से निकलने की मनाही की गई है। सांड़ को पकड़ने गई पशु विभाग की टीम भी विफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी मनोज कुमार, पूरन सिंह, रामजीत, सुरेश, रुपसिंह, राजू, तेजसिंह, भूरा, चेतराम, वीरपाल, बब्बू, चित्रपाल, सुखवीर ने बताया है कि 1 मई की दोपहर से उनके गांव में एक सांड़ बेकाबू हो गया है। लोगों पर अचानक हमलावर हो जाता है। जिससे गांव की महिला पुरुष व बच्चों में दहशत है। 2 मई की सुबह सांड़ ने नौरंग पुत्र मथुरा प्रसाद के घर के सामने बंधी एक भैंस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाय सहित कुछ अन्य पशुओं को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ के हमले से घायल हुए पशुओं के इलाज के लिए पशु विभाग की सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। सांड़ को पकड़वाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग, खंड विकास अधिकारी समेत वन विभाग व 1076 पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लिया गया, लेकिन सांड़ को पकड़ा नहीं जा सका। इससे ग्रामीण तनाव में हैं।
भयभीत लोग अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर जरूरी काम के लिए घर से निकल रहे हैं। महिला और बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि ग्रामीणों की शिकायत पर टीम ने गांव के लोगों के सहयोग से सांड़ को पकड़ने का प्रयास किया गया पर वह बेकाबू होकर जंगल की ओर भाग गया है। एक गाय भी घायल थी, जिसको उपचार दिया जा रहा है।