फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unannounced strike in AMU Medical College

AMU: मेडिकल में भिड़े तीमारदार और जूनियर डॉक्टर, हुई नोकझोंक, इलाज बंद, मरीज लौटे, अघोषित हड़ताल

Tue, 12 Mar 2024 08:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 08:51 AM IST
सार

11 मार्च करीब रात नौ बजे ट्रॉमा सेंटर मरीज के साथ कई तीमारदार पहुंचे। उन्होंने मरीज को फौरन उपचार देने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि यह मनोरोग मरीज हैं। इसके लिए मनोचिकित्सक को बुलाया जा रहा है। मनोचिकित्सक के आने में देरी हुई, जिस पर तीमारदार उत्तेजित हो गए और उन्होंने डॉक्टरों पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में बहस होने लगी, फिर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Unannounced strike in AMU Medical College
मेडिकल कॉलेज में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार और डॉक्टर में मारपीट हो गई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी छोड़कर चले गए। अघोषित हड़ताल से अन्य मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से पहुंचे मरीज लौटते रहे।

विज्ञापन


11 मार्च करीब रात नौ बजे ट्रॉमा सेंटर मरीज के साथ कई तीमारदार पहुंचे। उन्होंने मरीज को फौरन उपचार देने की बात कही। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि यह मनोरोग मरीज हैं। इसके लिए मनोचिकित्सक को बुलाया जा रहा है। मनोचिकित्सक के आने में देरी हुई, जिस पर तीमारदार उत्तेजित हो गए और उन्होंने डॉक्टरों पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों में बहस होने लगी, फिर मारपीट हो गई। जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार बंद कर आरडीए कार्यालय चले गए। आगे की रणनीति तय करने के लिए जूनियर डॉक्टरों की बैठक हुई।
विज्ञापन

एएययू जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों की अघोषित हड़ताल से इलाज कराने आए मरीज लौट गए। उन्होंने हड़ताल की घोषणा नहीं की थी। मेडिकल कॉलेज में मारपीट और जूनियर डॉक्टरों के ड्यूटी छोड़ देने की सूचना पर प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मरीज के साथ आए तीमारदार एएमयू के छात्र हैं या नहीं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही जूनियर डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस आने के लिए उन्हें समझाया-बुझाया गया। 

रात 11:35 बजे छात्र नेता जैद शेरवानी अपने साथियों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता हड़ताल खत्म कराना है, क्योंकि मरीज परेशान हो रहे हैं। इससे पहले 17 अगस्त 2023 को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। एक सितंबर 2023 को जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करके ड्यूटी पर लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed