{"_id":"65108e0247849c24ed074c9b","slug":"two-wrestler-groups-fight-with-sticks-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ: दो पहलवान गुटों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ: दो पहलवान गुटों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी, मुकदमा दर्ज
Mon, 25 Sep 2023 12:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:59 AM IST
सार
ख्वाजा चौक निवासी डिब्बा उर्फ शाकिर पहलवान दो दिन पहले हरदुआगंज दंगल में गया था। वहां साथी पहलवान से उसका विवाद हो गया। उस समय वहां कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया। मगर मोहल्ले में आकर फिर से दोनों के बीच टशनबाजी हो गई।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के ख्वाजा चौक में हरदुआगंज के दंगल में हुए विवाद के बाद दो पहलवान गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि ख्वाजा चौक निवासी डिब्बा उर्फ शाकिर पहलवान दो दिन पहले हरदुआगंज दंगल में गया था। वहां साथी पहलवान से उसका विवाद हो गया। उस समय वहां कुछ लोगों ने विवाद शांत करा दिया। मगर मोहल्ले में आकर फिर से दोनों के बीच टशनबाजी हो गई। दोनों में मारपीट के दौरान मारपीट के बीच लाठी डंडे चल गए।
विज्ञापन
इस झगड़े में डिब्बा उर्फ शाकिर पहलवान, भाई आरिफ समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल को दिल्ली ले जाया गया है। मामले में पुलिस ने बिलाल सहित नौ पर मुकदमा दर्ज किया है। इंंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन