फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two women died an accident

Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं की मौत

Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 07 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two women died an accident
अलीगढ़-पलवल रोड पर गांव चमन नगरिया के निकट मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे तीन बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से इन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम को दोनों महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा के विशन विहार ईदगाह रोड निवासी धन देवी (38) पत्नी रक्षपाल सिंह यादव व ओमवती (55) पत्नी पप्पू निवासी नगला फत्ते हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती थीं। सोमवार को दोनों गांव हमीदपुर में सहालग का काम करके हलवाई सुंदर पुत्र गेंदालाल बघेल निवासी मऊ का नगला के साथ बाइक से लौट रही थीं। तभी यह हादसा हो गया। दोनों महिलाओं की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धन देवी ने पांच बेटी और एक बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है, जबकि ओमवती ने तीन बेटा और एक बेटी बिलखते छोड़ा है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित रक्षपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed