फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two women caught trying to robe bike driven advocates with fake pistol in Aligarh

अलीगढ़: दो युवतियों ने बाइक सवार अधिवक्ताओं पर तानी नकली पिस्टल, पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Tue, 02 Jul 2019 11:42 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 02 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two women caught trying to robe bike driven advocates with fake pistol in Aligarh
घटना के बाद थाने लाई गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर मंगलवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब स्कूटी सवार दो युवतियों ने बाइक सवार दो अधिवक्ताओं पर नकली पिस्टल तानते हुए अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवतियों को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवतियां अधिवक्ताओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही हैं। उधर अधिवक्ता द्वारा तहरीर दे दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रामघाट रोड स्थित संत फिदेलिस स्कूल के सामने एक्टिवा सवार दो युवतियों खड़ी थी, इसी बीच बाइक पर अधिवक्ता अमित उपाध्याय व सचिन चैधरी आए। युवतियों ने अभद्र छींटाकशी की तो दोनों अधिवक्ताओं ने बाइक रोककर पूछा तो दोनों युवतियों ने अभद्रता करते हुए  पिस्टल तान दी। 

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवतियों से बरामद पिस्टल नकली खिलौना निकली। पुलिस थाने ले जाकर दोनों युवतियों से पूछताछ कर रही है। युवतियां भी अधिवक्ताओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रही हैं। इस सम्बन्ध में अधिवक्ता ने तहरीर थाने में दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed